एक्सप्लोरर

रायबरेली: कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- सरकारी कार्यक्रम को बना दिया अखाड़ा

बता दें कि रायबरेली की रैली में प्रधानमंत्री ने रेल कोच फैक्ट्री, सेना, किसान और इशारों इशारों में राफेल के बहाने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इससे पहले प्रधानमंत्री ने रायबरेली को करीब 1100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी.

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री के विस्तार परियोजना का शुभारंभ करते हुए उसे राजनीतिक अखाड़ा बना दिया. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने इसका भी संज्ञान नहीं लिया कि इस सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल और उप्र विधानसभा के अध्यक्ष उपस्थित हैं. उन्होंने इन दोनों महान विभूतियों को विषम स्थिति में डाल दिया. उन्होंने यह ख्याल भी नहीं रखा कि सभी राजनीतिक दल और प्रदेश की जनता राज्यपाल को निर्विवाद रूप में देखती है और उनसे न्याय की अपेक्षा करती है. साथ ही सभी राजनीतिक दल के विधायक विधानसभा अध्यक्ष से निष्पक्ष निर्णय की अपेक्षा रखते हैं. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकारी कार्यक्रम के मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आलोचना कर जो इसे राजनीतिक मंच बना दिया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि अच्छा होता तो इस कार्यक्रम के बाद बीजेपी अपना कार्यक्रम करती और उसमें प्रधानमंत्री जो चाहते, बोलते. इससे ये साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री सहित अपने सभी नेताओं की जो भी रैली करती है, उसको सरकारी रूप इसीलिए देती है, ताकि सरकार के पैसे का उपयोग पार्टी के हित के लिए कर सके. प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी की धरती पर संबोधन कर रहे थे, पर बुलंदशहर में हुए दंगे के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा. राफेल के बारे में स्पष्टीकरण देने के बजाय जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया. प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक शब्द भी नहीं बोले. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का उदाहरण देते हुए जो कहा है 'झूठहि लेना झूठहि देना, झूठहि भोजन झूठ चबेना' यह उन्हीं पर सीधे-सीधे चरितार्थ होता है, क्योंकि जनता से उन्होंने 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा किया, 15 लाख खाते में देने का वादा किया, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया, नोटबंदी के फायदे का असर पचास दिन में दिखाने का वादा किया और जीएसटी से व्यापार व्यवस्था में सुधार का वादा किया, जिसमें कोई भी वादा सफल नहीं हो पाया, सभी झूठा साबित हो चुका है. जनता को निराश होना पड़ा और उसी का परिणाम है कि अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ न जुट पाने पर जिला प्रशासन को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई. इससे साबित होता है कि अब भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश और देश की जनता ने नकार दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा: रजिस्टर्ड यात्री भी हो रहे परेशान, जिन्हें 4 जुलाई को करनी थी यात्रा उन्हें दी गई 8 अगस्त
अमरनाथ यात्रा: रजिस्टर्ड यात्री भी हो रहे परेशान, जिन्हें 4 जुलाई को करनी थी यात्रा उन्हें दी गई 8 अगस्त
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget