एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाइक सवारों ने युवती को मारी गोली, असलहा लहराते हुए हो गए फरार

सिविल लाइंस के यूपी लोक सेवा आयोग चौराहे के पास स्कूटी सवार युवती को उस वक्त गोली मारी गयी. जब वो अपनी सहेली के साथ ऑफिस से घर वापस लौट रही थी.

प्रयागराज: योगी सरकार के महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. ताजा मामला प्रयागराज का है जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक युवती को सरेआम बीच सड़क पर गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिये एसआरएन हास्पिटल में एडमिट करवाया. सरेआम गोली मारने की ये सनसनीखेज वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस की है.

सिविल लाइंस के यूपी लोक सेवा आयोग चौराहे के पास स्कूटी सवार युवती को उस वक्त गोली मारी गयी. जब वो अपनी सहेली के साथ ऑफिस से घर वापस लौट रही थी. उसी समय पीछे से आये बाइक सवार दो युवकों ने युवतियों की स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया औऱ सरेआम असलहा निकालकर गोली मार दी. बीच सड़क पर हुई फायरिंग से मौके अफरा-तफरी मच गयी.

वारदात की जानकारी मिलते इलाके की पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में शुरु कर दी. बहरहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुयी है. मौके पर पहुंचे एसएसपी का दावा है कि जल्द ही घायल युवती से पूछताछ के बाद आरोपियों के बारे में सुराग पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. लेकिन सरेआम युवती को गोली किसने और क्यों मारी है साथ ही वारदात के पीछे की वजह क्या है पुलिस इन सभी सवालों का पता लगाने में जुटी हुयी है.

बता दें कि गोली लगने से घायल युवती एक रियल स्टेट कारोबारी के ऑफिस में करती है और वहीं से लौटते वक्त उसे गोली मारी गयी है यही वजह है कि पुलिस इस मामले की जांच कई बिंदुओं से कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget