एक्सप्लोरर

चिन्मयानंद मामला: प्रियंका गांधी को मिली पदयात्रा की इजाजत, पहले लगाई गयी थी रोक

चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: स्वामी चिन्मयानंद रेप मामले में पीड़ित छात्रा के पक्ष में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पदयात्रा के लिए लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने इजाजत दे दी है. प्रियंका गांधी की पद यात्रा दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच शहीद स्मारक से लेकर जीपीओ तक होगी. पदयात्रा को अनुमति देते हुए शर्त भी रखी गई है. पदयात्रा बिना किसी शोर शराबे, ढोल-नगाड़े या डीजे के होगी. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की पदयात्रा पर रोक लगाते हुए प्रशासन ने कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को नजरबंद कर दिया था. चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चिन्मयानंद रेप केस: योगी सरकार ने कांग्रेस की पदयात्रा पर लगाई रोक, जितिन प्रसाद नजरबंद

चिन्मयानंद मामले पर हमलावर हैं प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी चिन्मयानंद मामले को लेकर बीजेपी और उत्तर प्रदेश सरकार पर काफी लंबे समय से हमले कर रही हैं. शनिवार को इस मामले में प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, '' मात्र एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे. मामला अखबारों में उछला था. बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था.'' प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पहले भी योगी सरकार पर निशाना साधा था. प्रियंका ने कहा था कि प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है.

जेल में सामान्य कैदियों की तरह रखा गया है चिन्मयानंद को, पीड़िता ने कही ये बात

पदयात्रा पर रोक को लेकर भी योगी सरकार को घेरा कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की नजरबंदी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर सवाल उठाए थे. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ''प्रिय कांग्रेसजनों, उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार नहीं चाहती कि शाहजहांपुर की बेटी के लिए निकाली जाने वाली पदयात्रा की शुरुआत हो सके. हमारे विधानमंडल दल के नेता अजय लल्लू को अरेस्ट कर लिया गया है और हमारे सचिवों को होटल से निकलने नहीं दिया जा रहा है. जितिन प्रसाद जी को घर में नज़रबंद कर दिया गया है. आखिर बीजेपी सरकार को डर किस बात का है?

SGPGI से छुट्टी मिलने के बाद आंख में दर्द की शिकायत लेकर KGMU पहुंचे चिन्मयानंद, ड्रामे के बाद फिर जेल पहुंचे

ये है पूरा मामला उल्लेखनीय है कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण तथा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप लगाए थे. लड़की ने अपनी और अपने परिवार को जान का खतरा बताया था. इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली शाहजहांपुर में अपहरण और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. इससे एक दिन पहले स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज कराया था.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget