एक्सप्लोरर

कानपुर रेल हादसा: नेपाल में मुख्य आरोपी शम्सुल समेत 4 गिरफ्तार, ISI से जुड़े शम्सुल के तार- सूत्र

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानुपर में पिछले दिनों हुए रेल हादसे के मामले में मुख्य आरोपी शम्सुल हुदा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनआईए सूत्रों को मुताबिक मुख्य आरोपी शम्सुल के तार आईएसआई से जुड़े हैं.

रेल हादसे के मुख्य संदिग्धों में से एक को दुबई से वापस भेजे जाने के बाद यहां नेपाल में काठमांडु के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है. नेपाल पुलिस के एक विशेष दल ने शमशुल हुदा को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है.

 

नेपाल में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पशुपति उपाध्याय ने बताया कि हुदा को कल त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमें जानकारी थी कि पिछले साल कानपुर में हुए एक रेल हादसे में हुडा वांछित है. इस हादसे में 150 लोगों की मौत हो गयी थी.’’ उपाध्याय ने कहा, ‘‘भारत में आपराधिक गतिविधियों में हुदा की कथित संलिप्तता के मामले में भी नेपाल पुलिस भारत की पुलिस के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करेगी.

कानपुर रेल हादसा: नेपाल में मुख्य आरोपी शम्सुल समेत 4 गिरफ्तार, ISI से जुड़े शम्सुल के तार- सूत्र

गिरफ्तार तीन अन्य लोगों की पहचान बृज किशोर गिरि, आशीष सिंह और उमेश कुमार कुर्मी के रूप में हुयी है. ये सभी दक्षिणी नेपाल के कलैया जिले के रहने वाले हैं. डीआईजी उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इंटरपोल के सहयोग से पुलिस हुदा और अन्य तीन आरोपी अपराधियों को दुबई से नेपाल लाई.

पुलिस ने बताया कि हुदा नेपाल के बारा जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले का मास्टरमाइंड है. बिहार पुलिस के अनुसार इन तीनों आरोपियों को हुदा से जुड़े एक व्यक्ति ने तीन लाख रूपये दिये थे.

उपाध्याय ने बताया कि हुडा के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों से संबंध है और वह नेपाल और भारत में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ बारा की जिला अदालत में पहले से ही एक मामला दर्ज है.

बिहार पुलिस ने जनवरी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर दावा किया था कि वे भारतीय रेलवे को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे. इसके बाद इस दुर्घटना में आईएसआई की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget