एक्सप्लोरर

एशिया की सबसे बड़ी इस परियोजना से एक लाख सत्तर हजार किसानों को मिलेगा फायदा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इस योजना की शुरुआत तत्कालीन बीजेपी शासनकाल में की गई थी. इस परियोजना का मुख्य बांध मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बनाया गया था. वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका उद्घाटन किया था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बाणसागर नहर परियोजना जो वर्ष 1997 में शुरू की गई थी, उसे पूरा कर लिया गया है. एशिया की सबसे बड़ी इस परियोजना का 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को सिंचाई भवन के सभागार में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत तत्कालीन बीजेपी शासनकाल में की गई थी. इस परियोजना का मुख्य बांध मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बनाया गया था. वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका उद्घाटन किया था.

परियोजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में 75309 हेक्टेयर जमीन और इलाहाबाद जनपद में 74803 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और लगभग 170000 किसान इससे लाभान्वित होंगे. 5.54 टन खाद्यान्न का अतिरिक्त उत्पादन भी इससे बढ़ेगा.

धर्मपाल सिंह ने बताया कि 171 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस नहर की परियोजना में 3420.24 करोड़ रुपए कुल लागत आई है. बैठक के समय सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वाति सिंह और सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव ओलख भी मौजूद रहे.

बता दें कि मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे पर 14 जुलाई को वाराणसी पहुंच रहे हैं. मोदी इस दौरे में करीब 937 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वाराणसी की जनता को सौगात देंगे. पीएम अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को सौगात देने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे में बारिश का खलल किसी भी तरह न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget