एक्सप्लोरर

कुंभ के लिए 27 करोड़ से सज रही हैं प्रयागराज की दीवारें, 600 कलाकार दिन-रात जुटे हैं काम में

दीवारों पर पेंटिंग्स उकेरने के साथ ही संगम और कुंभ मेले की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पड़ने वाली सभी बिल्डिंग्स की बाहरी दीवारों को एक ही रंग में रंगने की भी तैयारी है.

प्रयागराज: अगले महीने शुरू हो रहे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए संगम के शहर प्रयागराज को दुल्हन की तरह ख़ूबसूरती से सजाया जा रहा है. सड़कों-पुलों और चौराहों को चौड़ा कर उन्हें हरा -भरा करते हुए एलईडी लाइट्स के सहारे दूधिया रोशनी से चमकाया जा रहा है तो साथ ही पूरे शहर की बड़ी बिल्डिंग्स व दीवारों पर पेंटिंग्स कर शहर की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाए जा रहे हैं.

सत्ताइस करोड़ रूपये की लागत से शहर की सभी दीवारों, प्रमुख बिल्डिंग्स पर होने वाली पेंटिंग्स में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छह सौ से ज़्यादा कलाकार दिन-रात काम करते हुए शहर को चमकाने व अलग लुक देकर अनूठे अंदाज़ में श्रद्धालुओं का स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

शहर में जगह - जगह हो रही चित्रकारी में कहीं कुंभ की भव्यता दिखाई जा रही है तो कहीं भारतीय संस्कृति की झलकियां. कहीं पर देश के महापुरुषों के चित्र उकेरे जा रहे हैं तो कहीं शहर के प्रमुख स्थलों के चित्र दीवारों पर बनाकर श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव के साथ विदा करने की कोशिश की जा रही है.

कुंभ के लिए 27 करोड़ से सज रही हैं प्रयागराज की दीवारें, 600 कलाकार दिन-रात जुटे हैं काम में

इसके साथ ही करीब एक किलोमीटर लम्बी जेल की दीवार पर समुद्र मंथन की कथा की चित्रकारी को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने की भी तैयारी है. दीवारों पर पेंटिंग्स उकेरने के साथ ही संगम और कुंभ मेले की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पड़ने वाली सभी बिल्डिंग्स की बाहरी दीवारों को एक ही रंग में रंगने की भी तैयारी है.

यूपी की योगी सरकार ने इस अभियान को "पेंट माई सिटी" का नाम दिया है. इसके तहत पूरे शहर की दीवारों - बिल्डिंग्स व पुलों पर पेंटिंग कर उन्हें ख़ूबसूरती से सजाया जा रहा है. तकरीबन सत्ताईस करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट का काम दिल्ली और मुम्बई की चार एजेंसियों को दिया गया है.

कुंभ के लिए 27 करोड़ से सज रही हैं प्रयागराज की दीवारें, 600 कलाकार दिन-रात जुटे हैं काम में

इन एजेंसियों ने तकरीबन ढाई सौ कलाकार बाहर के शहरों से बुलाए हैं, जबकि बाकी स्थानीय आर्टिस्ट हैं. देश की कई युनिवर्सिटीज व फाइन आर्ट्स कॉलेजेज के सैकड़ों स्टूडेंट्स अलग से इस काम में लगे हुए हैं.

इलाहाबाद के डीएम सुहास एलवाई और कुंभ के डीएम विजय किरण आनंद का कहना है कि पेंट माई सिटी का मकसद कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का अनूठे अंदाज़ में स्वागत करना और उन्हें यादगार अनुभवों के साथ विदा करने के अलावा कुंभ की भव्यता व देश की संस्कृति से रूबरू कराना है. कहा जा सकता है कि कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने पर आपको यहां की दीवारें बोलती हुई नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget