एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सरकारी गनर को धमकाने के आरोप में गोल्डन बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

सरकारी गनर की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने गोल्डन बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गोल्डन बाबा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ मेले में तकरीबन साढ़े छह करोड़ की कीमत के बीस किलो सोने के गहने पहनकर लोगों के बीच ख़ास आकर्षण का केंद्र बनने वाले गोल्डन पुरी बाबा के खिलाफ अपने सरकारी गनर को धमकाने का केस दर्ज हुआ है. सरकारी गनर की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने गोल्डन बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गोल्डन बाबा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के संभल जिले का कांस्टेबल सतीश कुमार पिछले साल ही कुंभ मेले में ड्यूटी पर भेजा गया. सतीश को नवम्बर महीने में कुंभ मेले में गोल्डन बाबा का सरकारी गनर तैनात किया गया. गोल्डन बाबा सतीश को प्रयागराज के बाहर ले जाना चाहते है तो उसने इजाजत के बिना जाने से मना कर दिया. इस पर बाबा ने उसके साथ गाली गलौच की और अपने रसूख का हवाला देकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने व नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी. गनर सतीश गोल्डन बाबा की धमकियों से डर गया और उनके साथ कई दूसरे शहर गया. आरोप है कि गोल्डन बाबा गाज़ियाबाद से जब उसे जबरन दूसरे प्रदेश ले जाने लगे तो वह डरकर चुपचाप कुंभ मेले में वापस आ गया और अफसरों को जानकारी दी. मेले में गोल्डन बाबा ने उसे फिर से धमकियां दी तो उसने केस दर्ज करा दिया.

गोल्डन बाबा के लिए प्रयागराज का कुंभ अच्छा नहीं बीत रहा है.पहले उन्हें मुंहमांगी जगह पर ज़मीन नहीं मिली, फिर जूना अखाड़े ने उन्हें अपने यहां से बर्खास्त कर दिया. गोल्डन बाबा ने जूना अखाड़े के दो पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाही, लेकिन वहां भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी. उन्हें अभी तक मेले में ज़मीन भी नहीं मिल सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget