एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण: साधू-संतों को नहीं मिली अयोध्या मार्च की इजाजत, बुलाई आपात बैठक

अयोध्या प्रशासन से मंजूरी नहीं मिलने के बाद अखाड़ा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है जिसमें तेरह अखाड़ों के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे. ये बैठक संगम क्षेत्र में जूना अखाड़े के शिव मंदिर में आज सुबह नौ बजे से शुरू होगी. बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.

प्रयागराज: राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना और वीएचपी के बाद अखाड़ों के साधू-संतों ने 4-5 दिसंबर को अयोध्या कूच करने का एलान किया था. पर अयोध्या प्रशासन ने संतों को अनुमति देने से किया इनकार कर दिया है. प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह के आयोजन की मंजूरी नहीं दी गई है. अयोध्या प्रशासन से मंजूरी नहीं मिलने के बाद अखाड़ा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है जिसमें तेरह अखाड़ों के दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे. संतों को प्रशासन ने 6 दिसम्बर के बाद की किसी तारीख पर सभा या कार्यक्रम करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है. ये बैठक संगम क्षेत्र में जूना अखाड़े के शिव मंदिर में आज सुबह नौ बजे से शुरू होगी. बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. अब तक कहा जा रहा था कि संतों के अखाड़ा कूच कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागा साधू भी शामिल होंगे. अखाड़ों के साधू संतों का अयोध्या मार्च कार्यक्रम चार और पांच दिसम्बर को होगा. हालांकि अखाड़ों ने यह साफ़ कर दिया था कि उनका मार्च कार्यक्रम अयोध्या प्रशासन की मंजूरी मिलने पर ही होगा. अगर प्रशासन मंजूरी नहीं देगा तो अखाड़े के पदाधिकारी व उनके कुछ प्रमुख संत अयोध्या में रहकर बैठक करेंगे और मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम करेंगे. बता दें कि मंदिर निर्माण पर अपनी बात रखते हुए स्वामी स्वरूपानन्द ने कहा था कि अयोध्या में रामलला का मन्दिर बन के रहेगा, लेकिन वह राम आर्दश राम का नहीं बल्कि आराध्य देव राम का होगा. यही हमारी भावना है और हमारा संर्घष भी इसी को लेकर है. स्वामी स्वरूपानन्द ने कहा था कि अब समय आ गया है जब मुस्लिम खुद हिन्दुओं को जन्मभूमि सौंप दें और मंदिर बनाने में सहयोग करें. स्वामी स्वरूपानन्द ने कहा था, '' जन्म स्थान पर कोई परिवर्तन संभव नहीं है और मन्दिर बनना भी तय है. उन्होंने कहा था कि अयोध्या की धर्म सभा में जुटने वाले राम को मनुष्य मानने वाले थे जो राम का पुतला बनाने में रुचि रखते है ना कि रामलला के मंदिर बनाने में. राम को मनुष्य मानना परमात्मा का अपमान है. उन्होंने कहा कि आज हिन्दुओं को धर्म के नाम पर बरगलाया जा रहा है. कोई उन्हें दस दस बच्चे पैदा करने की नसीहत दे रहा तो कोई नये-नये छद्म भगवान ही बना दे रहा है. उन्होंने कहा कि हिन्दु बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं, हम संयम और सदाचार के पोषक हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget