एक्सप्लोरर

कुंभ मेले में सियासी धमाका करने की तैयारी में तोगड़िया, मोदी के खिलाफ बना सकते हैं गठबंधन

वीएचपी के पूर्व नेता और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डा० प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए उन पर राम मंदिर निर्माण के लिए वायदाखिलाफी का आरोप लगाया है.

इलाहाबाद: वीएचपी के पूर्व नेता और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डा० प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए उन पर राम मंदिर निर्माण के लिए वायदाखिलाफी का आरोप लगाया है.

तोगड़िया का आरोप है कि पीएम मोदी ने विकास के मुद्दे की तरह ही राम मंदिर निर्माण को भी सिर्फ जुमलेबाजी तक ही सीमित कर दिया है.

उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर पीएम मोदी और उनकी सरकार ने चार महीने के अंदर संसद के संयुक्त सत्र में मंदिर निर्माण का क़ानून पास नहीं किया तो वह लाखों राम भक्त समर्थकों के साथ अक्टूबर महीने में फिर से अयोध्या कूच करेंगे.

तोगडिया का कहना है कि अयोध्या कूच का कार्यक्रम 1992 की कारसेवा की तर्ज पर होगा, जो यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू किया जाएगा.

अनूप चंद्र पांडे होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव, इन्वेस्टर्स समिट में रहा था बड़ा रोल

इलाहाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर तोगड़िया ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि 2019 में देश का हिन्दू समाज अपनी सरकार बनाने के लिए वोट करेगा. उन्होंने संकेत दिया कि इलाहाबाद में जनवरी से लगने वाले कुंभ मेले में वह कोई बड़ा सियासी धमाका करेंगे.

वह खुद नई पार्टी बना सकते हैं या फिर गैर बीजेपी - गैर कांग्रेस से अलग तीसरे विकल्प के तौर पर किसी पार्टी या गठबंधन को समर्थन भी कर सकते हैं. उनका कहना है कि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की सरकार कतई हिन्दुओं की सरकार नहीं है, क्योंकि इसने हिन्दुओं के लिए कोई भी काम नहीं किया है.

पीएम मोदी विदेशों में मस्जिदों व दरगाहों पर जाकर माथा टेकते हैं, जबकि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उनके पास वक्त नहीं है. तोगड़िया का दावा है कि उनका संगठन बीस करोड़ हिन्दुओं के दस्तखत वाला एक मांग पत्र तैयार करा रहा है.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget