एक्सप्लोरर

बिहार: NRC पर सही साबित हुई प्रशांत किशोर की बात तो फिर जेडीयू से क्यों निकाला गया?

एनआरसी पर प्रशांत किशोर ने पहले ही कह दिया था कि ये बिहार में लागू नहीं होगा. आज उनके करीबियों ने कहा कि प्रशांत किशोर की बात सही साबित हुई. अब सवाल उठता है कि जब वे जेडीयू के लाइन पर ही बोल रहे थे तो पार्टी से क्यों निकाला गया.

पटना: जेडीयू से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (पीके) के करीबियों ने कहा कि प्रशांत किशोर की बात सही निकली. उन्होंने 18 फरवरी को ही अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया था कि बिहार में एनआरसी और एनपीआर (पुराने प्रावधानों के साथ) लागू नहीं होगा. इससे पहले भी पीके ने कई बार कहा था कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होगा. अब सवाल उठता है कि जब पीके पार्टी के स्टैंड के हिसाब से ही बोल रहे थे तो उन्हें क्यों निकाला गया?

आज बिहार विधानसभा में एनआसी लागू नहीं किए जाने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया. इसके साथ ही एनपीआर में संशोधन को लेकर भी एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. जाहिर है कि पार्टी से निष्कासित किए जाने से पहले पीके को कई बार एनआरसी के खिलाफ बोलते सुना गया था.

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा था कि उन्हें जेडीयू में शामिल करने के लिए अमित शाह ने कहा था. दिल्ली चुनाव के वक्त प्रशांत किशोर ने अमित शाह के खिलाफ बयानबाजी की थी. इन बयानों के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी के अनुशासन में रहने की नसीहत दी थी. बाद में अनुशासनहीनता को लेकर पीके को जेडीयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया.

विधानसभा में आज एनआरसी और एनपीआर दोनों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. फिलहाल जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी मिलकर बिहार में शासन में है. आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दल विपक्ष में हैं. बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीते सालों में बिहार के अल्पसंख्यक वोटरों का झुकाव नीतीश कुमार की तरफ हुआ है. विधानसभा से प्रस्ताव पारित किए जाने के फैसले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. नीतीश अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहते हैं. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष अपनी पीठ थपथपा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके दबाव की वजह से सरकार को प्रस्ताव पास करना पड़ा है. हमने बीजेपी को हिला दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget