एक्सप्लोरर

बयान: मोदी सरकार का 'छठा बजट' जनता के साथ विश्वासघात का दस्तावेज- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार का बजट भारत की जनता के साथ विशेषरूप से बेरोजगार नौजवानों, किसानों और महिलाओं के साथ विश्वासघात का दस्तावेज है.

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार का बजट भारत की जनता के साथ विशेषरूप से बेरोजगार नौजवानों, किसानों और महिलाओं के साथ विश्वासघात का दस्तावेज है. उन्होंने राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष पी.सी. मोहनन की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 45 साल में बेरोजगारी अपने चरम पर है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट श्रृंखलाबद्ध धोखे और विश्वासघात से भरा हुआ 'मोदीकांड' का अंतिम अध्याय है, जो झूठे वायदों से शुरू होकर धोखे पर खत्म होता है.

तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष देने के नाम पर एक और धोखा दिया है 6000 रुपये सालाना, यानी 500 रुपये महीना, अर्थात 17 रुपये रोजाना, यदि परिवार में 5- 6 व्यक्ति हैं तो प्रतिदिन, प्रति व्यक्ति तीन रुपये से भी कम.

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा-दीक्षा तो दूर की बात है तीन रुपये से कम में क्या दो वक्त की रोटी भी मिल सकती है? यही नहीं खाद, बीज और बिजली के दाम कई गुना अधिक बढ़ा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूरिया खाद की बोरी 50 किलो की जगह 45 किलो की कर दी गयी. यानि प्रत्येक बोरी से 5 किलो खाद की चोरी की गई है, यही मोदी बजट की असलियत है.

तिवारी ने कहा कि लेखानुदान के नाम पर लेखानुदान की जगह संवैधानिक परम्पराओं को तोड़कर 'छठा बजट' प्रस्तुत कर दिया, फिर भी 2014 मे किया गया कोई वायदा नहीं निभाया गया है. पूरे बजट में छुट्टा जानवरों से किसानों की नष्ट होती फसल के लिये मुआवजे का नामो निशान तक नहीं है.

तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने 5 साल तो कुछ नहीं किया, जाते- जाते अपने अधिकार क्षेत्र से आगे जाकर आयकर की सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर 5.00 लाख कर दिया. अब वेतन भोगी कर्मचारियों की समझ में यह सच्चाई आ गई है कि जब मोदी सरकार का कार्यकाल ही मई, 2019 तक है और 2020 में आयकर चुकाने के लिए 5 लाख की छूट तो तभी मिलेगी, जब नई गठित सरकार 2019-2020 का बजट पेश करेगी, और उसमें इसको पारित कराएगी, अन्यथा ये मात्र जुमलेबाजी ही बनकर रह जाएगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वायदा है कि "हमारी सरकार बनने पर हम इसके 5 लाख रुपये की सीमा को और अधिक बढ़ाएंगे तथा वेतनभोगी और टैक्स चुकाने वालों को बड़ी राहत देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget