एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर यूपी भर में सियासत उफान पर, देश भर की निगाहें टिकीं अयोध्या पर

सवाल ये है कि क्या राम मंदिर का निर्माण चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा? रास्ता बातचीत से निकलेगा या कानून से? या फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से?

लखनऊ: राम मंदिर को लेकर यूपी में सियासत उफान पर है. रोजाना नए बयान सामने आ रहे हैं. 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर देश भर की निगाहें भी यूपी और अयोध्या पर हैं. अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर बयान दिए जा रहे हैं, कानून लाने की मांग की जा रही है और सुप्रीम कोर्ट तक पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या राम मंदिर का निर्माण चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा? रास्ता बातचीत से निकलेगा या कानून से? या फिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से?

2019 के लोकसभा चुनाव बहुत दूर नहीं रह गए हैं. विपक्ष का आरोप है कि चुनावों से पहले ही बीजेपी को राम मंदिर की याद आती है. अखिलेश यादव से लेकर मायावती तक और कांग्रेस से लेकर रालोद तक बीजेपी पर सवाल उठे चुके हैं. वहीं बीजेपी का कहना है कि राम मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नहीं, लोगों की आस्था का मुद्दा है.

बीजेपी के यूपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि बीजेपी देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने 1989 में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था. बीजेपी उस प्रस्ताव पर मजबूती से कायम है. बीजेपी के लिए राम मंदिर आस्था और भक्ति का मामला है.

राम मंदिर को लेकर यूपी भर में सियासत उफान पर, देश भर की निगाहें टिकीं अयोध्या पर

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कह चुके हैं कि कोई ताकत राम मंदिर बनाने से नहीं रोक सकती. यूपी के मंत्री और बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा का कहना है कि मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने कहा कि ASI के सर्वे से भी साबित है कि वहां मंदिर ही था.

हाल ही में अयोध्या विवाद के एक पक्षकार इकबाल अंसारी ने बयान दिया कि देश में अमन चैन कायम हो इसके लिए अगर सरकार कानून के जरिए राम मंदिर बनाएगी तो वो भी समर्थन करेंगे. लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो अपने इस बयान से पीछे हट गए. उन्होंने दोबारा दिए बयान में कहा कि वो केवल सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ही मानेंगे और सवाल किया कि सरकार इस तरह कानून कैसे बना सकती है?

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि अखाड़ों से जुड़े साधू-संत सिर्फ शिवसेना ही नहीं, बल्कि 25 को ही प्रस्तावित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में भी नहीं शामिल होंगे. उनके मुताबिक़ यह दोनों ही संगठन सिर्फ प्रचार पाने व अपनी राजनीति चमकाने के लिए अयोध्या में कार्यक्रम कर रहे हैं.

राम मंदिर को लेकर यूपी भर में सियासत उफान पर, देश भर की निगाहें टिकीं अयोध्या पर

यूपी में बीजेपी के सांसद, विधायक सभी राम मंदिर पर लगातार बयान देने लगे हैं. बहुत से मुस्लिम नेताओं का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है. बाराबंकी के सैंकडों मुस्लिमों ने तो मंदिर बनाने में मदद करने की भी बात कही है. वहीं खुद को बाबर का वंशज बताने वाले हबीबुद्दीन तुसी और शिया यूपी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी राम मंदिर के पक्ष में हैं.

अयोध्या में दिवाली पर तीन लाख दीपक जलाकर एक रिकॉर्ड भी बनाया गया है. सीएम योगी समेत बीजेपी के बड़े नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी. सरयू नदी के किनारे भगवान राम की भव्य प्रतिमा की भी घोषणा की गई है. बताया तो ये भी जा रही है कि ऐसी ही एक प्रतिमा प्रयागराज में भी बनाई जा सकती है.

मुगलसराय रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम यूपी सरकार ने बदल दिया है. इसे भी विपक्ष हिन्दुत्व का दांव बता रहा है. सवाल ये है कि क्या जनता इन फैसलों पर मुहर लगाएगी? क्या 2019 में बीजेपी 2014 जैसी सफलता हासिल कर पाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget