एक्सप्लोरर

पीसीएस पेपर लीक मामले में चार दिन बाद भी खाली हैं कमीशन और पुलिस के हाथ

इस मामले में पुलिस अभी बयान लेने की प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ सकी है, जबकि यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन पिछले चार दिनों से मचे कोहराम को कुछ लोगों की साजिश बताकर खुद को पाक - साफ़ बताने की कवायद में जुटा हुआ है.

इलाहाबाद: यूपी पीसीएस के मेंस एग्जाम का पेपर आउट होने की गुत्थी आज चार दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है. इस मामले में पुलिस अभी बयान लेने की प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ सकी है, जबकि यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन पिछले चार दिनों से मचे कोहराम को कुछ लोगों की साजिश बताकर खुद को पाक - साफ़ बताने की कवायद में जुटा हुआ है. कमीशन ने सोशल साइंस का पेपर भी आउट होने को पूरी तरह गलत बताते हुए इसे अफवाह करार दिया है. दूसरी तरफ प्रतियोगी छात्र लगातार आंदोलन की राह पर हैं और वह कमीशन से मेंस का पूरा इम्तहान रद्द कर उसे नये सिरे से दोबारा कराए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. नसीम का दावा- हमें कश्मीरी फिरन पहना देते थे और सेना पर पत्थर फेंकने को कहते थे गौरतलब है कि यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित यूपी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीसीएस- 2017 के मेंस यानी लिखित इम्तहान के निबंध का पेपर उन्नीस जून को इलाहाबाद के सेंटर से आउट हो गया है. दरअसल उन्नीस जून को सुबह पहली पाली में सामान्य हिन्दी का पेपर था, जबकि शाम को दूसरी पाली में निबंध का. इलाहाबाद के जीआईसी सेंटर पर उन्नीस जून को पहली पाली में सामान्य हिन्दी की जगह शाम की पाली के निबंध का पेपर बांट दिया गया. इस पर अभ्यर्थी हंगामा करते हुए सेंटर के बाहर आ गए थे और निबंध का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूपी पुलिस के सिपाही की चिट्ठी हुई वायरल, लिखा था- दारोगा जी छुट्टी दे दो, परिवार बढ़ाना है हालांकि कमीशन ने कुछ ही देर में उन्नीस जून के दोनों इम्तहान पूरे यूपी में रद्द कर दिए और ये दोनों पेपर दोबारा कराने का एलान किया, लेकिन इसके बावजूद तमाम अभ्यर्थी सडकों पर उतर आए थे और उन्होंने हंगामा व हिंसा करते हुए आगजनी भी की थी. पेपर लीक की इस घटना ने पिछले कुछ सालों से विवादों में रहे यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्यशैली और उसकी विश्वसनीयता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे. पेपर लीक मामले में कमीशन ने उसी दिन एफआईआर करा दी थी. इसके अलावा कमीशन ने अपने दो अफसरों की एक जांच कमेटी अलग से बना दी थी. ईद पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की परेशान है, मांग रही है माफी, जानिए क्यों हालांकि चार दिन बीतने के बाद भी न तो कमीशन किसी नतीजे पर पहुंच सका है और न ही मामले की जांच कर रही इलाहाबाद पुलिस. कमीशन इसके पीछे साजिश की बात कहकर छात्रों को गुमराह होने से बचने की नसीहत देते हुए असली मुद्दे से पल्ला झाड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद पुलिस के अफसरों का कहना है कि वह अभी बयान ले रही हैं. सबंधित सभी लोगों के बयान दर्ज होने के बाद ही वह आगे कोई कार्रवाई करेगी. दूसरी तरफ प्रतियोगी छात्र कमीशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी परीक्षा रद्द कर उसे नये सिरे से कराए जाने की मांग कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget