एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कर समोसे मंगाने वाले से पुलिस ने करवाई नाली साफ

कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कर समोसे मंगाने वाले से पुलिस ने नाली साफ करवाई.घटना रामपुर के स्वार कस्बे की है. इसकी जानकारी रामपुर के डीएम ने दी है.

रामपुर: कोरोना के खतरे से पूरी दुनिया परेशान है. देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक हर कोई चिंता में है, लेकिन ऐसे हालात में भी कुछ शरारती लोग हैं जिन्हें अभी भी मजाक सूझ रही है. यूपी के रामपुर में जिला प्रशासन ऐसे लोगों से बहुत परेशान है.

रामपुर में कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कर एक शक्स ने 4 समोसे भेजने की जिद्द की. जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उस शख्स से सजा के तौर पर नाली की साफ कराई. घटना रामपुर के स्वार कस्बे की है जिसकी जानकारी खुद डीएम रामपुर आंजनेय कुमार ने ट्वीट कर दी.

रामपुर जिला प्रशासन ने कोरोना संकट में लोगों को आवश्यक वस्तुओं जैसे दवाई और राशन की घर-घर आपूर्ति के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया है. उसमें शरारती तत्व फोन कर लम्बी-लम्बी बात करते हैं और कोई पिज्जा मांगता है तो कोई समोसों की फरमाईश करता है. इतना ही नहीं दो पिता पुत्र ने तो फोन कर पान की व्यवस्था करने को कहा.

जिला अधिकारी के मुताबिक लोग कभी एक विक्स की गोली मांगते हैं तो कभी दो डिस्प्रिन की गोली मांगते हैं. इनमें से चार समोसे का ऑर्डर करने वाले को पुलिस ने ढूंढ निकाला और फिर उस से पूरे इलाके में झाड़ू लगवाई और नाली साफ कराई गयी ताकि उसे सजा भी मिल जाये और इलाके में कुछ सफाई भी हो जाये. अब जिला प्रशासन परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूंड में है.

जिला अधिकारी ने ऐसे लोगों से कहा की ये मजाक करने का समय नहीं है. इस संकट की घड़ी में आप शांत अपने घर ही बैठ जाएं तो आपका बड़ा योगदान होगा. कंट्रोल रूम हेल्पलाइनों को बिना वजह बिजी ना करें. लोगों को जो जरूरी खाने का सामान राशन या दवाई हैं उसकी आपूर्ति होती रहेगी.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: इंदौर के MRTB अस्पताल से भागने वाले दोनों COVID-19 पॉजिटिव मरीज पकड़े गए, केस हुआ दर्ज

क्या देश में कोरोना वायरस का सबसे बुरा वक्त शुरू हो गया है? जानें Whatsapp पर वायरल मैसेज का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget