एक्सप्लोरर

क्या देश में कोरोना वायरस का सबसे बुरा वक्त शुरू हो गया है? जानें Whatsapp पर वायरल मैसेज का सच

क्या वाकई वायरस का सबसे बुरा वक्त शुरू हो गया है? क्या 3 अप्रैल तक जरूरी सामान के लिए घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होगा?

नई दिल्ली: देश में चारों ओर सिर्फ कोरोना वायरस की चर्चा है. सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर हर रोज नए-नए दावे किए जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. देश को चेतावनी देते इस मैजेस में दावा है कि लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेने के लिए भी घर से ना निकलें. सबसे बुरा वक्त शुरू हो चुका है. तारीख के साथ चेतावनी देने वाले इस मैसेज की एबीपी न्यूज़ से पड़ताल की है, जानें इस मैसेज के दावे का सच.

आज लॉकडाउन का छठा दिन है. देश घरों के भीतर सिमटा हुआ है ताकि कोरोना को हरा सके. लोग सिर्फ जरूरत का सामान लेने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर पहुंचा ये मैसेज ब्रेड दूध और दवा जैसे जरूरी सामान खरीदने से भी मना कर रहा है.

क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल मैसेज के जरिए दावा किया जा रहा है, ‘’कल से ब्रेड जैसा सामान भी खरीदने के लिए घर से बाहर मत निकलिए, क्योंकि सबसे बुरा वक्त शुरू हो चुका है. अब बहुत सारे लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण पता चलेगा और कई लोगों को संक्रमण हो सकता है. इसलिए ये बहुत जरूरी है कि घर में रहिए. किसी से मत मिलिए. बहुत ज्यादा सावधान होना बेहद जरूरी है. 23 मार्च से 3 अप्रैल तक हमें अपना बहुत ज्यादा ख्याल रखना है, क्योंकि इन दो हफ्तों में कोरोना वायरस अपने पीक पर है.’’

दावे के बाद सामने आए कई सवाल

वायरल मैसेज में किए दावे को सही ठहराने के लिए इटली का उदाहरण पेश किया गया है. वायरल मैसेज के मुताबिक, इटली ने सबसे महत्वपूर्ण दो हफ्तों में ऐसी चेतावनी को नजरअंदाज किया इसीलिए वहां वायरस के संक्रमण का विस्फोट हुआ है. वायरल मैसेज की पूरी कहानी सुनने के बाद लोगों के मन में सवाल था, क्या वाकई वायरस का सबसे बुरा वक्त शुरू हो गया है? क्या 3 अप्रैल तक जरूरी सामान के लिए घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं होगा?

दावे का सच क्या है?

सवाल के जवाब के लिए एबीपी न्यूज़ इंटरनल मेडिसिन की डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी के पास पहुंचा. उनको मैसेज दिखाकर दावे का सच पूछा तो उन्होंने इसे पूरी तरह अफवाह बताया. ऐसे मैसेज को देखकर डरने की जरूरत नहीं है. आप जब सिर्फ जरूरत हो तब बाहर निकले.। जरूरी सामान दूध दवा के लिए निकल सकते हैं और वो सावधानी बरतिए जो डॉक्टर बरतने के लिए कह रहे हैं. पड़ताल में वायरस मैसेज झूठा साबित हुआ है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Full Updates: देश में 1139 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, 27 की मौत, 90 ठीक भी हुए

Coronavirus: दुनियाभर में साढ़े सात लाख संक्रमित मरीज, अमेरिका-इटली और स्पेन में जारी है मौत का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget