एक्सप्लोरर

अपने जन्मदिन पर आज वाराणसी पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, सजाया-संवारा गया है पूरा शहर

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त किए गए हैं. जिसमें 20 पुलिस अधीक्षक और 30 एडिशनल एसपी,करीब 600 डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी,थानाध्यक्ष समेत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 4000 पुलिसकर्मी इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात होंगे. महिला कांस्टेबल सहित ढाई हज़ार होमगार्ड भी तैनात रहेंगे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से शुरू इस शहर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नारौर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ अपना 68 वां जन्मदिन मनाएंगे और डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (डीएलडब्लू) परिसर में कूड़े पर सकारात्‍क काम कर रहे बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे.

उनके इस कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारियां की गई हैं और बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर पूरे शहर को सजाया-संवारा गया है.

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आज दोपहर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे. मोदी हवाईअड्डे से हेलिकॉप्‍टर द्वारा डीरेका पहुंचकर वहां कुछ देर विश्राम करेंगे जिसके बाद यहां से नारौर के प्राथमिक स्‍कूल जाकर बच्‍चों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वे डीएलडब्ल्यू परिसर में कूड़े पर सकारात्‍क काम कर रहे बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे.

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कुल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी यहां एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे.

मोदी अपने प्रवास के दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं उनमें अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं. साथ ही वह बीएचयू में बनने वाले वेद विज्ञान केंद्र और रीजनल इंस्टीट्यूट आफ आफ्थेल्मोलाजी का शिलान्यास भी करेंगे.

एक अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के लिए सुरक्षा की विस्तृत व्यवस्था की गई है.

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं हालांकि उनके कार्यक्रम में इस बारे में कोई उल्लेख नहीं है. प्रधानमंत्री देर रात शहर में जारी विकास कार्यों का जायजा भी ले सकते हैं.

 ऐसा है प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का शिड्यूल

• शाम 4.50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुचेंगे • वहां से हेलीकॉप्टर से डीएलडब्लू गेस्ट हाउस जाएंगे • डीएलडब्लू गेस्ट हाउस में मलिन बस्ती के 70 बच्चों के साथ केक काटकर बर्थडे मनाएंगे • फिर डीएलडब्लू से सड़क मार्ग से रोहनिया के नरउर गांव जाएंगे. वहां स्कूली बच्चों से संवाद स्थापित करेंगे. साथ ही गांव में स्थित मंदिर में पूजा कर सकते हैं • फिर नरउर गांव से वापस डीएलडब्लू आएंगे और बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे • इसके बाद रात्रि विश्राम डीएलडब्लू गेस्ट हाउस में होगा • सुबह 9.30 बजे डीएलडब्लू से हेलीकॉप्टर से बीएचयू आएंगे और 10 बजे से एम्फीथियेटर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे • करीब 11.30 बजे बीएचयू से हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे (फिलहाल बच्चों के साथ फ़िल्म देखने और काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है) सुरक्षा बंदोबस्त

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त बंदोबस्त किए गए हैं. खुद सूबे के अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे. जानकारी के मुताबिक इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर 20 पुलिस अधीक्षक और 30 एडिशनल एसपी तैनात रहेंगे. इसके अलावा करीब 600 डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी इस काम में जुटेंगे. थानाध्यक्ष समेत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 4000 पुलिसकर्मी इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात होंगे. महिला कांस्टेबल सहित ढाई हज़ार होमगार्ड भी तैनात रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget