एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ में हैं कांग्रेस, एसपी और बीएसपी- पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के अमरोहा और सहारनपुर में कहा कि कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के राज में मुस्लिम महिलाओं का शोषण जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलग-अलग जातियों के नाम पर समाज और देश में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

सहारनपुर/अमरोहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, एसपी और बीएसपी पर आतंकवाद को मदद पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल दुनिया के सामने बेनकाब हो रहे पाकिस्तान के पक्ष की बातें करके वहां 'हीरो' बनने की होड़ कर रहे हैं. मोदी ने अमरोहा में आयोजित रैली में कहा, 'जब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहा है तो ये उसके पक्ष की बात कर रहे हैं, वहां पर हीरो बनने की स्पर्द्धा कर रहे हैं. कांग्रेस हो, एसपी, बीएसपी हो, आतंकवाद पर इसी नरम रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं. इन दलों ने सिर्फ आतंक की ही मदद नहीं की है, इन्होंने आपके जीवन और अस्तित्व को संकट में डाला है.' मुस्लिम बहुल सहारनपुर में मोदी ने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के कुचक्र से मुक्ति दिलाकर उनका जीवन सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी ऐसा नहीं चाहते. उन्होंने कहा, 'मैं मुस्लिम बेटियों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के राज में मुस्लिम महिलाओं का शोषण जारी रहेगा. ये तीन तलाक के खिलाफ कानून को भी अनुमति नहीं देंगे. और हम जो अध्यादेश लाएं हैं उसे पारित नहीं होने देंगे.'

महिला सिपाही पर शादी के लिए बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंक दिया तेजाब

गोरखपुर: पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी जनता, यूपी में निकालेंगे 74 सीटें- जेपी नड्डा

लापरवाहीः मोर्चरी में रखने के बाद फिर चलने लगी मुर्दे की सांसें, परिजनों ने अस्‍पताल पर किया हंगामा

प्रधानमंत्री ने सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा वर्ष 2014 में अपने खिलाफ दिये गये 'बोटी काट देंगे' वाले बयान की याद दिलाते हुए कहा, 'यहां तो बोटी-बोटी करने वाले लोग शहजादे (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी) के बड़े चहेते हैं. उन पर उन्हें ज्यादा ही प्यार आता है. याद रखियेगा वो बोटी बोटी की धमकी देने वाले लोग हैं और हम बेटी बेटी को सुरक्षा और सम्मान देने वाले लोग हैं.' मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' करार देते हुए कहा कि इस पार्टी ने वादा किया है कि बेटियों के साथ राक्षसी अपराध करने वालों को भी अब जेल से जमानत मिल जाएगी. आप बताएं कि क्या ऐसे राक्षसों को जमानत मिलनी चाहिये? क्या देश ऐसे लोगों को माफ करेगा? मोदी ने उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी-रालोद के गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग अलग-अलग जातियों के नाम पर समाज और देश में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदेश की जनता इन्हें पहले भी करार जवाब दे चुकी है. उन्होंने कांग्रेस पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया था. कांग्रेस को तो ओबीसी आयोग पर भी एतराज है. प्रधानमंत्री ने सितम्बर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों में प्रदेश की तत्कालीन एसपी सरकार और केन्द्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, 'आपको अच्छी तरह पता है कि यहां भी देश को बांटने वाला खेल कैसे खेला जा रहा है. याद करिये कि जब दिल्ली में महामिलावट की सरकार थी, और यहां एसपी की सरकार थी, तब उन्होंने एक प्रयोग मुजफ्फरनगर में किया था. जात-पात के आधार पर कैसे कैसे जुल्म हुए. आप उन्हें याद रखोगे ना.'

यूपी: अखिलेश ने जारी किया मैनिफेस्टो, कहा- 'सामाजिक न्याय से होगा महापरिवर्तन'

मोदी ने मुजफ्फरनगर से गठबंधन के प्रत्याशी रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह पर हमला करते हुए कहा कि दंगों के वक्त सिंह अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये वह चुप रहे और आज भी अपने स्वार्थ के लिये क्षेत्र में आप पर हुए अत्याचारों को भूल गये. उनके बेटे जयंत चौधरी तो और भी आगे निकल गये. प्रधानमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम मुद्दा बनने वाले बकाया गन्ना मूल्य का भी जिक्र किया और कहा गन्ना किसानों को जल्द से जल्द बकाया मिले, इसका ध्यान योगी सरकार पूरी संवेदनशीनलता से रख रही है. आने वाले समय में बकाया मूल्य न फंसने पाये, इसलिये लिये व्यापक काम हो रहा है. एथेनॉल निर्माण के लिये संयंत्र लगाये जा रहे हैं. मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ एक सांसद का नहीं है. यह भारत की नीति-रीति, यहां की संतानों के भविष्य का चुनाव है. इस चुनाव में एक तरफ आपका यह चौकीदार है और दूसरी तरफ दावेदारों की लम्बी सूची है, जिनके पास सिर्फ एक ही नीति है 'मोदी हटाओ' और 'वंशवाद बढ़ाओ'. नया भारत आतंकवादियों को घुसकर मारेगा, या पहले की तरह हर तरह के घाव झेलता रहेगा. इस चुनाव में आपको चुनना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget