एक्सप्लोरर

2019 के कुंभ मेले में इलाहाबाद जाएंगे पीएम मोदी, कई विदेशी नेता भी कर सकते हैं शिरकत

विश्व प्रसिद्ध इलाहाबाद के कुंभ मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई विश्व नेताओं के भी शिरकत करने की संभावना है. अगले साल कुंभ मेले के दौरान ही बनारस में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा.

इलाहाबाद: विश्व प्रसिद्ध इलाहाबाद के कुंभ मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत विश्व के कई नेताओं के भी शिरकत करने की संभावना है. अगले साल कुंभ मेले के दौरान ही बनारस में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि प्रवासी भारतीय दिवस के समापन के बाद 24 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ के मेले में आ सकते हैं. प्रवासी भारतीय दिवस समारोह 21, 22 और 23 जनवरी को वाराणसी में होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे.

कुंभ मेला के अधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह 15 से 18 अप्रैल के बीच इलाहाबाद और वाराणसी दौरे पर रहेंगे. कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सात अप्रैल को इलाहाबाद आ रहे हैं.

विदेश के नेताओं के लिए बसाई जाएगी टेंट सिटी

इस साल दिसंबर में 193 देशों के मिशन प्रमुखों को इलाहाबाद का दौरा कराया जाएगा जिसके बाद उन देशों के राष्ट्र प्रमुखों को कुंभ मेले में आने का न्योता भेजा जाएगा. विदेशी मेहमानों को ठहराने के लिए छतनाग के आसपास के क्षेत्र में एक टेंट सिटी बसाई जाएगी जहां करीब 5,000 कॉटेज बनाए जाएंगे. सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर विदेशी भाषाओं के जानकार गाइडों की तैनाती की जाएगी.

10 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना

सूत्रों ने बताया कि मेले में इन 193 देशों से कुल मिलाकर 10 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है. इनके आवागमन की सुविधा के लिए इलाहाबाद से वाराणसी के बीच शताब्दी स्तर की दो ट्रेनें चलाने की योजना है जिसके लिए इस मार्ग पर ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा इलाहाबाद से वाराणसी के बीच सड़कों पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है और सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. कुंभ मेले में विदेशी पर्यटकों को भारत दर्शन कराने के लिए हर प्रदेश की संस्कृति के थीम गेट मेला क्षेत्र में बनाए जाएंगे.

2500 हेक्टेयर में लगेगा मेला

सूत्रों ने बताया कि पहली बार कुंभ मेले का क्षेत्रफल सबसे अधिक होगा. इस बार 2500 हेक्टेयर में मेला क्षेत्र बसाया जाएगा, जिसमें 20 सेक्टर होंगे. हर सेक्टर में 1,000 से लेकर 2,000 बेड के रैन बसेरे होंगे. पूरे मेले के दौरान शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों जैसे कैथलिक चर्च, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, खुसरो बाग और अंग्रेजों के जमाने में बनाए गए नैनी ब्रिज और कर्जन ब्रिज को लाइटों से जगमग किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर ‘कुंभ 2019’ की ब्रांडिंग जोर शोर से शुरू कर दी है. यूनेस्को द्वारा कुंभ को विश्व की सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल किए जाने के बाद से केंद्र और राज्य सरकार कुंभ की भव्यता पूरी दुनिया को दिखाने की पुरजोर कोशिश में लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget