एक्सप्लोरर

मुरादाबाद : झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ छीन लिया मोबाईल

मारपीट कर सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और उसका मोबाईल भी छीन लिया गया. किसी तरह साथी सिपाही ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तब जाकर सिपाही को बचाया जा सका.

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया और एक सिपाही को बंधक बना कर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और उसका मोबाईल भी छीन लिया गया. किसी तरह साथी सिपाही ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तब जाकर सिपाही को बचाया जा सका. ये घटना कोतवाली संभल के चौधरी सराय मोहल्ले की है. मामला संभल की सदर कोतवाली इलाके के चौधरी सराय मोहल्ले का है. जहां पर आज दो पक्षो में विवाद के बाद लड़ाई झगड़ा हो गया था. सूचना पर कोतवाली पुलिस की लेपर्ड टीम के दो सिपाही शिशु पाल और सरोज सिंह मौके पहुंचे और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने लगे. ना मानने पर सिपाहियों ने उनसे कोतवाली चलने को कहा जिस पर दोनों पक्षों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया. हमलावरों ने सरोज सिंह की वर्दी फाड़ दी और मोबाईल छीन लिया. इतना ही नहीं सोराज सिंह का आरोप है की पांच लोगो ने उसे लात घूंसों से पीटा. घटना की सूचना साथी सिपाही ने आला अधिकारियों को दी. इसके बाद सरोज सिंह को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया. पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी मौके से फ़रार हो गए हैं. इस घटना में दो मुक़दमे दर्ज हुए हैं जिसमें एक कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह की तरफ से घटना में शामिल तीन व्यक्तियों बिशारत, वसे और पुच्चू के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट, गाली गलौज के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 261 बटा 18 धारा 323 504 332 353 IPC कोतवाली संभल में पंजीकृत कराया गया है. दूसरा मुकदमा इस संबंध में दूसरे पक्ष आमिर पुत्र फरहत द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 262 /18 अंतर्गत धारा 452 323 504 506 आईपीसी में दर्ज कराया गया है. अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. हैरत की बात है कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद ही असुरक्षित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट, देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra MLC Winner List: तीन पर MVA और दो पर महायुति, इन सीटों पर जीता शरद गुट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget