एक्सप्लोरर

पटना: NDA की 'संकल्प रैली' के मद्देनजर गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ी

गांधी मैदान के चप्पे-चप्पे की जांच मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों द्वारा की जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

पटना: बिहार के पटना स्थित एतिहासिक गांधी मैदान में तीन मार्च को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की होने वाली 'संकल्प रैली' को लेकर न केवल कार्यक्रम स्थल बल्कि पूरी राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा के लिए पुलिस के 4,000 जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावा स्थानीय रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस क्रम में सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी.

गांधी मैदान के चप्पे-चप्पे की जांच मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों द्वारा की जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गरिमा मलिक गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

एसएसपी ने बताया कि गांधी मैदान के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन का कहना है कि रैली में अधिक भीड़ होने का अनुमान है, यही कारण है कि सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है.

रैली के दिन गांधी मैदान में टिफिन, बोतल, बैग, चाकू, छुरी जैसी वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसी वस्तुओं को जांच के दौरान ही मैदान से बाहर रखवाने के निर्देश आयोजकों को दिए गए हैं. गांधी मैदान क्षेत्र के आसपास पटाखा ले जाने और उपयोग करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget