एक्सप्लोरर

बिहार विशेष राज्य दर्जा: पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, पूछा- दिक्कत कहां है?

पप्पू यादव ने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की राजनीति कर रही हैं. बीजेपी से गठबंधन ने नीतीश कुमार की गरिमा और राजनीतिक छवि को बर्बाद कर दिया है और सुशील मोदी विकास का विधवा विलाप कर रहे हैं.

पटना: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पार्टी गांव-गांव तक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार की तरफ से विशेष राज्य की मांग को छलावा बताते हुए कहा कि जब केंद्र में और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार है, तो दिक्कत कहां है?

पप्पू यादव ने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की राजनीति कर रही हैं. बीजेपी से गठबंधन ने नीतीश कुमार की गरिमा और राजनीतिक छवि को बर्बाद कर दिया है और सुशील मोदी विकास का विधवा विलाप कर रहे हैं.

पार्टी के कार्यकर्ता दीवार लेखन, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क के माध्यम से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जन आंदोलन बनाएंगे. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की मांग के लिए पटना के गर्दनीबाग में पार्टी की ओर आयोजित धरना के दौरान उन्होंने कहा कि गांधी, लोहिया और जेपी के नाम पर राजनीति करने वालों ने बिहार को कबिलाई शासन के दौर में पहुंचा दिया है. इस राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है.

पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा और शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर पार्टी गांव-गांव तक संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज बिहार का हक है, जो उसे हर हाल में मिलना चाहिए.

पुरानी बातों को याद कराते हुए उन्होंने कहा कि जब बिहार के बंटवारे का प्रस्ताव लोकसभा में आया था तो निर्दलीय सांसद के रूप में उन्होंने इसका विरोध किया था. बंटवारे के बाद बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की चिंता किसी को नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget