एक्सप्लोरर

अब नेपाल से भारत आने वाली गाड़ियों को नहीं लेना होगा कोई पास, हुआ समझौता

इस बाबत दिल्ली में नेपाल के भौतिक पूर्वाधार व यातायात मंत्रालय और भारत के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सह सचिव स्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया.

बीरगंज /रक्सौल: भारत-नेपाल मैत्री दृष्टिकोण से मित्र देश नेपाल के नागरिकों को अब भारत मे वाहन के साथ आने पर किसी भी प्रकार की परमिशन लेने की जरुरत नहीं होगी. अब नेपाल के नागरिक बिना परमिशन के लिए भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे. इससे पहले भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले नेपाली वाहनों को भारतीय दूतावास से पास यानी परमिशन लेना पड़ता था. वहीं उतने ही रकम की बीमा के कागजात भी जमा करने होते थे. इसकी पुष्टि नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय के सहसचिव केशव कुमार शर्मा ने की है.

बताया गया कि इस बाबत दिल्ली में नेपाल के भौतिक पूर्वाधार व यातायात मंत्रालय और भारत के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सह सचिव स्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया. परिवहन संधि को और सशक्त बनाते हुए दोनों देश के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि नेपाली वाहन बिना किसी पास के ही भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे.

इस फैसले का स्वागत करते हुए मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के संरक्षक शीतल महतो और केंद्रीय सदस्य राजेश केशरीवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इससे भारत-नेपाल की आवाजाही आसान होगी. ज्ञात हो कि यह संस्था दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न तरह के मांग दोनों देश के अधिकारियों से करता रहा है. जिसमें उपयुक्त मांग भी शामिल थी. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस कार्य को प्रभाव में लाने के लिए संबंधित नेपाल के आला अधिकारी और मंत्रालय से मांग की जाएगी.

बता दें की भारत-नेपाल का मैत्री संबंध बहुत पुराना है. भारत सरकार अक्सर नेपाल के मदद के लिए सामने आती रही है. वहीं चीन से नेपाल की बढ़ी नजदीकियों से कई बातें सामने आई थी लेकिन फिलहाल भारत-नेपाल के सम्बंधों में कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.

हालिया दिनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के दौरे पर गये थे जहां नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ कई समझौता हुए थे. पीएम की कुर्सी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी दो बार नेपाल जा चुके हैं.

दोस्ती को मजबूती देने की कड़ी में साल 2014 में पीएम मोदी के नेपाल दौरे के क्रम में नेपाल भारत मोटर व्हैकिल एग्रीमेंट हुआ था. उसी पर आंशिक पहल शुरू हुई है. हांलाकि, यह रूल किन बॉर्डर प्वाइंट पर लागू रहेगी या सभी बॉर्डर प्वाइंट के लिए होगा इसका फैसला होना बाकी है. फरवरी 2019 में नेपाल में द्विपक्षीय बैठक में इसका फैसला होगा. अधिकारियों की मानें तो पीएम मोदी और केपी ओली ने जनकपुर में जनकपुर-अयोध्या के बीच बस को हरी झंडी दिखा कर इस सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया गया था. अब बिहार नेपाल के बीच भी बस सेवा शुरू होने वाली है. फिलहाल दोनों देशों के अधिकारीयों के बीच हुए इस समझौते के बाद नेपाली नागरिकों को राहत मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget