एक्सप्लोरर

नोटबंदी पर बोले राजनाथ सिहं, ‘लॉन्ग टर्म गेन, शार्ट टर्म पेन’

लखनऊ: नोटबंदी को ‘दीर्घकालिक फायदा और अल्पकालिक तकलीफ’ करार देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज विश्वास जताया कि नकदी रहित लेनेदेन जैसे फैसले भारत को ‘आर्थिक महाशक्ति’ बनाने वाले फैसले हैं और अगले 10 साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक हो जाएगा.

लॉन्ग टर्म गेन, शार्ट टर्म पेन

राजनाथ ने डिजी धन योजना और लकी ग्राहक योजना का शुभारंभ करते हुए कहा, ‘‘नोटबंदी के फैसले के बाद नकदी रहित लेनदेन 300 प्रतिशत से अधिक बढा है. ये कोई छोटी बात नहीं है. यह साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसला है. यह भारत का भविष्य बनाने वाला फैसला है. यह भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने वाला फैसला है.’’ उन्होंने नोटबंदी को लेकर आम लोगों को हुई तकलीफ के बारे में ‘अंग्रेजी’ में कहा, ‘‘लांग टर्म गेन, शार्ट टर्म पेन (दीर्घकालिक फायदा और अल्पकालिक तकलीफ). थोड़ी तकलीफ तो हुई है लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं. धन का प्रवाह बढ रहा है.’’

दुनिया की दस शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में भारत भी शामिल

राजनाथ ने कहा, ‘‘भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ रही अर्थव्यवस्था है. फिलहाल दुनिया की दस शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में भारत भी शामिल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है और हम सब चाहते हैं कि अगले दस साल में हम तेजी से आगे बढें और ऐसे फैसले लें कि भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक हो जाए और मुझे इसका पूरा विश्वास है.’’

राजनाथ ने कहा कि जब नकदी रहित लेनदेन को बढावा देने का फैसला किया गया तो बहुत लोगों ने टिप्पणियां कीं कि जिस देश में निरक्षरता है, लोग गरीबी और रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे हैं, वहां क्या ये संभव है? ‘‘मुझे विश्वास है ये होकर रहेगा. पढे लिखे लोगों को भी असमंजस था कि क्या होगा, कैसे सफल होगा? लेकिन हमें पता था कि ये प्रयास सफल होगा और हो भी रहा है.’’

नोटबंदी से जो तकलीफ हो रही है, वह अल्पकालिक

एटीएम और बैंकों के आगे लग रही कतारों को लेकर कुछ राजनीतिक दलों की टिप्पणियों पर राजनाथ ने कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि पहले चावल, दाल और मिट्टी के तेल के लिए भी कतार लगानी पडती थी. नोटबंदी से जो तकलीफ हो रही है, वह अल्पकालिक है.

उन्होंने कहा कि पांच सौ और हजार रूपये के नोट बंद किये गये, क्योंकि 86 प्रतिशत प्रवाह इन्हीं रूपयों का था. ‘‘मैं ये नहीं कह रहा कि पूरा का पूरा धन काला था लेकिन ऐसा धन भी लोगों के पास था जो घर पर रखा था और जिसका उपयोग नहीं हो रहा था. हम चाहते हैं कि पूरा पैसा बैंक में रखिये ताकि सरकार को विकास परियोजनाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित करने में मदद मिले.’’ राजनाथ ने कहा कि सरकार के वर्तमान फैसले से भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर ही अग्रसर नहीं हो रहा है बल्कि लोगों को ईमानदारी से जीवन जीने का भरोसा भी जगा है.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार, लखनऊ के महापौर डा दिनेश शर्मा और मशहूर गायक कैलाश खेर भी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget