एक्सप्लोरर

बोनस का लालच देकर पूर्व सैन्य अधिकारियों से ठगी करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न स्कीमों में फायदा पहुंचाने का लालच देकर उनसे ठगी करने वाले एक गिरोह के 11 सदस्यों को नोएडा साइबर सेल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.

नोएडा: सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न स्कीमों में फायदा पहुंचाने का लालच देकर उनसे ठगी करने वाले एक गिरोह के 11 सदस्यों को नोएडा साइबर सेल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने दर्जनभर मोबाइल फोन, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, चेक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि नोएडा में रहने वाले रिटायर्ड ब्रिगेडियर जेके बहल, मेजर जनरल के के सहगल व एक कैप्टन ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उनसे कुछ समय पूर्व फोन करके कहा कि सेना में आपके द्वारा दी गई बहुमूल्य सेवा के ऐवज में भारत सरकार आपको लाखों रुपए बोनस के रूप में दे रही है.

उन्होंने बताया कि ठगों ने सैन्य अफसरों से सिक्योरिटी मनी, आयकर, टीडीएस आदि के नाम पर अलग-अलग समय पर फोन करके लाखों रुपए ले लिये. उन्होंने बताया कि पूर्व सैन्य अफसरों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की.

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे नोएडा साइबर सेल के इंस्पेक्टर जहीर खान व उनकी टीम ने बीती रात इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम पवन कुमार, विश्वजीत माली, प्रशांत कुमार, कामिल, धर्मेंद्र लोधी, मृदुल रावत, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद यादव, पियूष तिवारी व सचिन तोमर हैं.

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दर्जनभर डेबिट व क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे गूगल के माध्यम से सेना के रिटायर्ड अफसरों का डाटा सर्च करते थे तथा उसके आधार पर उनसे संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाते थे.

एसएसपी ने बताया कि ये लोग सैन्य अफसरों से जीवन बीमा कराने व उनकी कारों का बीमा कराने के नाम पर भी ठगी कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि अब तक इन लोगों ने देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले सैकड़ों सैन्य अधिकारियों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है. एसएसपी ने बताया कि पुलिस को यह भी पता चला है कि ये लोग आम जनता के साथ भी बीमा एजेंट बनकर ठगी करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget