एक्सप्लोरर

नीतीश ने पुलिस से कहा- कारगर सिस्टम के लिए हजार करोड़ भी देंगे लेकिन क्राइम कंट्रोल करिए

नीतीश कुमार ने पुलिस को पेट्रोलिंग पर ध्यान देने के लिए कहा. शहर में 15 से बीस मिनट में पुलिस को पहुंचना चाहिए. गांव है तो 30 से 35 मिनट में पहुंच जाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस की संख्या बढ़नी है तो प्रोपोजल दीजिए.

पटना: बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस से कहा कि वे एक हजार करोड़ रुपये देने के लिए तैयार है लेकिन क्राइम कंट्रोल करिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे सिस्टम को इफेक्टिव बनाने के लिए अगर हजार करोड़ रुपये लगाने की जरूरत हुई तो लगाएंगे. आज पटना में डायल 100 को नए टेक्नोलॉजी के आधार पर नई सुविधा के साथ लॉन्च किया. इस मौके पर नीतीश ने पुलिस की खिंचाई भी की. पुराने किस्से भी सुनाए. कुछ अपना अनुभव भी बताया.

नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 से डायल 100 शुरू है. बिहार पुलिस में कमी और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए हमने काम शुरू किया. सीएम ने बताया कि उनके सरकार में आने से पहले कम उम्र के अपराधी को बूढ़े हो चले पुलिस वाले पकड़ नहीं पाते थे. पुलिस वालों के पास ठीक से पोशाक और चप्पल भी नहीं होता था. पुराना रायफल 3 नॉट थ्री ही हुआ करता था. पटना में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना में पेट्रोलिंग में लगी पुलिस पांच मिनट देर से पहुंची थी तब उन्होंने आईजी से लेकर थानेदार तक बदल डाला था.

मुख्यमंत्री ने बदले हुए हालात में डायल 100 की विशेषता बताई. उन्होंने ये भी कहा कि लैंडलाइन फोन की जरूरत है उसे चालू रखा जाए. बिल भुगतान नहीं होने या खराब हो जाए तो उसका आधे घण्टे के अंदर समाधान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी थानों में दो गाड़ियां दी जाएं. नीतीश ने साफ कहा कि हर महीने मुख्यालय स्तर पर मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव और जिलों में डीएम एसपी 15 दिन में बैठक करें. अपना अनुभव बताते हुए कहा कि जनता दरबार में सबसे ज्यादा पुलिस और जमीन विवाद के मामले से जुड़ी शिकायतें आती थीं. आज भी जमीन को लेकर झंझट है.

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को पेट्रोलिंग पर ध्यान देने के लिए कहा. शहर में 15 से बीस मिनट में पुलिस को पहुंचना चाहिए. गांव है तो 30 से 35 मिनट में पहुंच जाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस की संख्या बढ़नी है तो प्रोपोजल दीजिए. थानों की बिल्डिंग अब देख लीजिए. गांधी मैदान देश का पहला थाना है जिसमें लिफ्ट है. सुविधा हम देंगे लेकिन निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा कि थानों में पोस्टिंग करते समय सोशल बैलेंस रखें.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में किसी के साथ फोटो खींचकर लगा देते हैं. जनप्रतिनिधियों को पता भी नहीं रहता है और वो वायरल हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget