एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने लालू को माना ज्यादा ताकतवर तो नीतीश को बताया बड़ा नेता

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलनी चाहिए, इस सवाल का जवाब देते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि हर दल की इच्छा होती है कि ज्यादा सीटों पर लड़े. अभी कौन आएगा और कौन जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है.

पटना: बिहार में कांग्रेस ने पार्टी के अध्यक्षों की फौज खड़ी कर दी है. पुराने कांग्रेसी नेता मदन मोहन झा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया लेकिन उनके इर्दगिर्द चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. साथ ही राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. कांग्रेस ने इसी बहाने सवर्ण कार्ड भी खेला. नए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी माना कि बिहार में लालू यादव के पास ज्यादा ताकत है, वहीं नीतीश कुमार को भी उन्होंने बड़ा नेता बताया. इससे पहले अखिलेश सिंह ने कहा था कि लालू यादव बिहार में कांग्रेस से ज्यादा ताकतवर हैं.

चार कार्यकारी अध्यक्ष से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी के साथ मेरा काम करने का अनुभव है. हमारा उद्देश्य एक ही है. हमें राहुल गांधी को मजबूत करना है. एक अध्यक्ष को चार कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत क्यों पड़ी, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सबके साथ काम करने का अनुभव है. पहरा बिठाने वाली कोई बात नहीं है. सभी स्टेट में ये हुआ है. यहां अंतिम फैसला राहुल गांधी को लेना होता है. सबका उद्देश्य एक है.

कांग्रेस को कितनी सीटें मिलनी चाहिए, इस सवाल का जवाब देते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि हर दल की इच्छा होती है कि ज्यादा सीटों पर लड़े. अभी कौन आएगा और कौन जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है. सम्मानजनक स्थिति में समझौता होगा. सबका उद्देश्य एक है कि महागठबंधन को ज्यादा सीट मिले. इसमें लालू यादव, जीतन राम मांझी और राहुल गांधी भी हैं. वहीं उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में उन्होंने कहा कि कुशवाहा से कोई बातचीत नहीं हुई है. सांप्रदायिक पार्टी को हराने के लिए जो भी हमारे नेता से सामंजस्य स्थापित करेंगे तो हमको क्या आपत्ति है.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के जिक्र पर मदन मोहन झा ने कहा कि वो मेरे चाहने से थोड़ी बनेंगे. हमलोग सोनिया गांधी को पीएम बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया. हमलोग जीते और राहुल गांधी ये कह दें कि मैं नहीं बनूंना!

वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि वे एक बड़े नेता हैं, जबतक वो बीजेपी के साथ हैं, कोई बातचीत नहीं होगी. वे अगर वहां से हटेंगे, तो बात होगी. नीतीश कुमार पर डिसीजन दिल्ली से होगा. जो भी राहुल गांधी के नेतृत्व में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ेगा, उसका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget