एक्सप्लोरर

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने आखिरी दिन दाखिल किया नामांकन

जेडीयू की तरफ से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया है.जेडीयू उम्मीदवारों के बाद बीजेपी के विवेक ठाकुर का नामांकन हुआ.

नई दिल्ली: जेडीयू और बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. जेडीयू की तरफ से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं बीजेपी की ओर से डॉ सी पी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल किया. तय कार्यक्रम के मुताबिक जेडीयू के दोनों उम्मीदवार हरिवंश और रामनाथ ठाकुर समय पर अपना पर्चा दाखिल करने पहुंच पहुंच गए थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत तमाम नेता विधानसभा के सचिव के कक्ष में आ गए थे. लेकिन बीजेपी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर थोड़ी देर से पहुंचे. जेडीयू उम्मीदवारों के बाद  बीजेपी के विवेक ठाकुर का नामांकन हुआ. अगर चुनाव नहीं होते हैं तो हरिवंश, रामनाथ ठाकुर, विवेक ठाकुर, आरजेडी के प्रेमचन्द गुप्ता और ए डी सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है. वहीं राज्यसभा के टिकट को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है. डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिए जाने के बाद आर के सिन्हा के समर्थक नाराज हो गए हैं. आर के सिन्हा खुद तो सामने आए नहीं बल्कि कायस्थ समाज को आगे कर दिया. बीजेपी के खिलाफ कुशवाहा समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है. समाज के लोगों ने पोस्टर के जरिए बीजेपी के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया है. कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने कहा, "कायस्थ महासभा इस बात से बहुत दुखी हैं और नाराज है कि हमारे सिटिंग राज्यसभा के सदस्य आर के सिन्हा जी को नजरअंदाज किया गया और जो दूसरा टर्म उन्हें मिलना चाहिए था जो नही मिला. हमनें देखा है कि बीजेपी ने धीरे-धीरे कायस्थ महासभा को दरकिनार करना शुरू कर दिया. शायद वो हमें बंधुआ मजदूर समझ रहे हैं. हमारा समाज शत प्रतिशत बुद्धिजीवी समाज है और हमारा मानना है कि हमारे समाज को जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है." ये भी पढ़ें बिहार: राज्यसभा की एक सीट को लेकर मचा घमासान, इस समाज ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ लगा PSA हटा, 7 महीने बाद होगी रिहाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
रांची में छात्रों से मिली CJP की टीम, 'ये लड़ाई झारखंड की...'
रांची में छात्रों से मिली CJP की टीम, 'ये लड़ाई झारखंड की...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget