एक्सप्लोरर

विवाद: नोएडा के पार्कों में रोक के बावजूद पढ़ी गई नमाज, नहीं रोक पाई पुलिस

नोएडा के पार्कों में नमाज पर विवाद के बीच सेक्टर 63 और सेक्टर 65 के पार्क में नमाज पढ़ी गई. हालांकि सेक्टर 58 के पार्क में नमाज नहीं पढ़ी गई. पुलिस ने नमाजियों को रोकने के लिए प्रयास किया था लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके.

नोएडा: नोएडा के पार्कों में नमाज पर विवाद के बीच सेक्टर 63 और सेक्टर 65 के पार्क में नमाज पढ़ी गई. हालांकि सेक्टर 58 के पार्क में नमाज नहीं पढ़ी गई. पुलिस ने नमाजियों को रोकने के लिए प्रयास किया था लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके.

आपको बता दें कि काफी वक्त से सेक्टर 58 के पार्क में नमाज पढ़ी जा रही थी. पुलिस ने स्थानीय कंपनियों को एक चिट्ठी भेजी जिसमें कहा गया था कि वे अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज से रोकें. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया.

नोएडा सेक्टर 58 में जुमे की नमाज के मुख्य आयोजनकर्ता ने गुरुवार को मुसलमानों से अपील की थी कि पार्क में एकत्र ना हों क्योंकि वहां जुमे की नमाज के लिए अनुमति नहीं मिली है. पुलिस ने उक्त पार्क में धार्मिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है.

पार्क में जुमे की नमाज आयोजित करने वालों में से एक आदिल राशिद (45) ने कहा कि वह इस मामले में और विवाद नहीं चाहते हैं. पुलिस का कहना है कि वह हालात पर नजर रखेगी. इस महीने की शुरुआत में नोएडा पुलिस ने आदेश जारी किया था कि सरकारी भूखंडों पर जुमे की नमाज नहीं हो सकती है क्योंकि उसके लिए यथोचित अनुमति नहीं है.

राशिद ने कहा,"मैंने पार्क में नमाज की अनुमति देने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया था लेकिन वह नामंजूर हो गया. इसलिए जिन्हें सूचना नहीं है, मैं उन लोगों से अपील करूंगा कि वे जुमे की नमाज के लिए पार्क में ना आएं."

2013 से ही पार्क में जुमे की नमाज पढ़ाने का दावा करने वाले 24 वर्षीय मौलवी नोमान अख्तर ने कहा कि वह जुमे की नमाज के लिए पार्क में नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि राशिद और अख्तर को नमाज के लिए अवैध तरीके से पार्क का इस्तेमाल करने के आरोप में 18 दिसंबर को एहतियातन हिरासत में लिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget