एक्सप्लोरर

राम मंदिर की मांग को लेकर अयोध्या की ओर कूच कर रहे हैं नागा साधू-संत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर अब साधु, संतों ने हलचल तेज कर दी है. इस बीच, अखाड़ा परिषद के नागा साधु बड़ी संख्या में अयोध्या कूच कर रहे हैं. इसे लेकर प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर अब साधु, संतों ने हलचल तेज कर दी है. इस बीच, अखाड़ा परिषद के नागा साधु बड़ी संख्या में अयोध्या कूच कर रहे हैं. इसे लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखी है. धर्मसभा के बाद साधु, संत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से इस मुद्दे को गर्म रखना चाह रहे हैं.

बाबरी ढांचा विध्वंस की तिथि छह दिसंबर नजदीक आने की वजह से रामनगरी में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. अयोध्या की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क होने का दावा जरूर कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध हैं. माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा.

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की आपातकालीन बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया. बैठक में कहा गया कि संतों को अब सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं रह गया है. संतों के अयोध्या कूच का कार्यक्रम राम मंदिर निर्माण के लिए है. संत वहां पहुंचकर रामलला स्थल के बाहर इकट्ठे होंगे और सरकार पर मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने या अध्यादेश लाने का दबाव बनाएंगे.

चार व पांच दिसंबर को नागा साधुओं के अयोध्या कूच के ऐलान के बाद हलचल बढ़ गई है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अखाड़ा परिषद के कूच के आयोजन पर अपनी किसी सहमति से इनकार करते हुए कहा कि संतों ने पहले ही विराट धर्मसभा में राममंदिर के लिए धमार्देश लाने का फैसला किया है.

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अवध प्रांत मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा, "विहिप संतों के मार्गदर्शन में काम करती है. अब कूच का क्या मतलब जब धर्मसभा में संतों ने राममंदिर के लिए धर्मादेश कर ही दिया है. राम के प्रति सभी की अपनी अलग-अलग श्रद्धा है. नागा साधु भी अपनी अभिव्यक्ति लेकर आ रहे होंगे. उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को दिल्ली में विराट धर्मसभा फिर होने जा रही है, जो राममंदिर के लिए जनजागरण करेगी."

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या का मामला जब कोर्ट में है तो बार-बार भीड़ जुटाने का क्या फायदा. जो निर्णय हो वही सबको मानना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget