एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड: अब सीबीआई ने फॉरेंसिक टीम के साथ शुरू की जांच

बालिका गृह के कोने कोने की तलाशी ली जा रही है. सीबीआई जांच से पहले इस बालिका गृह परिसर में एक बच्ची के कहने पर जमीन की खुदाई की गई थी लेकिन वहां किसी नर कंकाल के सुबूत नहीं मिले थे.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है. शनिवार को सीबीआई ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की. सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन शोषण कांड की जांच करने सुबह नौ बजे पहुंची. इस मुकदमे में शुरुआती जांच और पूछताछ के बाद अब इसकी साइंटिफिक तरीके से जांच शुरू हो गई है. वीडियो कैमरे से वीडियोग्राफी हुई और फोटो भी लिए गए. जबकि एफएसएल की टीम साक्ष्य के लिए सैंपल इकठ्ठा कर रही है.

यौन शोषण कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर का बेटा राहुल आनंद भी सीबीआई जांच के घेरे में है. उससे भी जानकारी ली जा रही है. हर साक्ष्य की अलग अलग लिस्ट तैयार की जा रही है. बाकायदा लैपटॉप और प्रिटिंग मशीन से सारा काम किया जा रहा है. फाइलों का अंबार है इसलिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी गई है जो इसे स्कैन करेगी. राहुल आनन्द ने बताया कि उसने अपनी कुछ ज़मीन बेची है. राहुल का कहना है कि उसे पैसे की जरूरत है. इसलिए ज़मीन बेच दी.

बालिका गृह के कोने कोने की तलाशी ली जा रही है. सीबीआई जांच से पहले इस बालिका गृह परिसर में एक बच्ची के कहने पर जमीन की खुदाई की गई थी लेकिन वहां किसी नर कंकाल के सुबूत नहीं मिले थे. आज यहां के मिट्टी के सैंपल लेने की तैयारी थी. मिट्टी खोदने के लिए पोकलेन मशीन लगाया गया. हालांकि सीबीआई ने कहा कि आज जमीन की खुदाई नहीं होगी.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड में सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और इस केस से जुड़े तथ्यों की कोई भी जानकारी दिल्ली के सीबीआई अधिकारी देंगे. सीबीआई की जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि जो भी जांच हो रही है वो सबके सामने हैं. फाइल भी खंगाले जा रहे हैं. सैंपल भी इकठ्ठा किए जा रहे हैं. ये पूछे जाने पर की कैंपस में जिस जगह खुदाई हुई थी वहां पर फिर से खुदाई होगी तो इसपर उस अधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है और आज खुदाई नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
Maharashtra MLC Election Results LIVE: पुणे ग्रेजुएट सीट का रिजल्ट, शरद पवार गुट या BJP, किसने मारी बाजी?
LIVE: पुणे ग्रेजुएट सीट का रिजल्ट, शरद पवार गुट या BJP, किसने मारी बाजी?
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget