एक्सप्लोरर

मंदिर में मर्डर: मथुरा के मंदिर में साधु की हत्या से इलाके भर में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसीकलां में एक बगीची के मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसीकलां में एक बगीची के मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे में अंदर साधु मृत अवस्था में पड़े थे. उनके शरीर पर बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से प्रहार किया था. मौका मुआयना से लग रहा है कि बदमाशों ने बड़ी बेरहमी के साथ उनकी हत्या कर दी. मामला बलदेवगंज क्षेत्र के गोपाल नगर (रेलवे लाइन) के निकट भब्बू वाली बगीची का है. यहां बगीची में एक मंदिर है, जिसमें सेवा व पूजा के लिए कमलदास उर्फ भब्बू नाम का एक साधु रहता था. शनिवार की सुबह इस बगीची में प्रतिदिन की तरह लोग आए हुए थे, लेकिन बाबा नजर नहीं आए तो लोगों ने उनकी कुटिया में झांका. वहां साधु का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. उन्होंने बताया कि मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ है. हत्या के पीछे कारण क्या है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इससे पहले अगस्त के महीने में ओरैया जिले में दो साधुओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था. अगस्त में ही इलाहाबाद में भी एक साधु को मार कर पेड़ से लटका दिया गया था. सितंबर के महीने में भी अलीगढ़ में तीन साधुओं को जान से मार दिया गया था. यूपी में एक के बाद एक ऐसी वारदातें हो रही हैं जिनसे यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. पुलिस ने क्रैकडाउन की कार्रवाई भी की लेकिन लगता नहीं है कि अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget