एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: शिव मंदिर के पुजारी का क़त्ल कर लाश पेड़ पर लटकाई

इलाहाबाद में एक मंदिर के युवा पुजारी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुजारी की हत्या गला दबाकर की गई और उसके बाद उसके शव को मंदिर के बाहर स्थित बरगद के पेड़ पर लटका दिया गया.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक मंदिर के युवा पुजारी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुजारी की हत्या गला दबाकर की गई और उसके बाद उसके शव को मंदिर के बाहर स्थित बरगद के पेड़ पर लटका दिया गया.

महज छब्बीस साल के साधू को इतनी बेरहमी से किसने और क्यों क़त्ल किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. परिवार वालों ने पड़ोस के ही चार लोगों पर हत्या का शक जताया है. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असली वजह साफ़ तौर पर सामने आएगी.

इलाहाबाद के करेलाबाग इलाके में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब यमुनेश्वर महादेव मंदिर के बाहर बरगद के पेड़ पर एक लाश लटकती हुई पाई गई. शव की शिनाख्त मंदिर के पुजारी छब्बीस साल के कैलाश गिरि के तौर पर हुई.

कैलाश गिरि ने तीन साल पहले घर से नाता तोड़ लिया था और भगवा चोला पहन लिया था. वह यमुनेश्वर महादेव मंदिर में पिछले दो साल से पुजारी का काम करता था और मंदिर में ही रहता था.

कुछ दिन पहले तकरीबन ढाई हजार रूपये की उधारी को लेकर पड़ोस के चार लड़कों से उसका विवाद हुआ था. परिवार वालों ने इन्ही चारों पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया है. अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget