एक्सप्लोरर

मुंबई: एक अफवाह की वजह से हो गई तीन लोगों की हत्या, डकैत समझकर भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

तीन लोग अपने साथी के अंतिम संस्कार शामिल होने गांव वालों ने डकैत समझकर पीट-पीट कर तीनों को मारा डाला. मरने वाले में दो साधु और एक ड्राइवर शामिल थे. इस मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई: मुंबई के पास पालघर में तीन लोगों की गांव वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी. ये तीनों लोग मुंबई से गुजरात के सूरत में अपने साथी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे. गांव वालों ने इन्हें डकैत समझ कर इन्हें पीट पीट कर मार डाला. गुरूवार की शाम मुंबई के कांदिवाली इलाके से तीन लोग जिनमें दो साधु और एक ड्राइवर था. मुंबई के कांदिवली इलाके से मारुति ईको कार में सवार होकर सूरत निकले जहां उनके साथी की मौत हो गई थी. दोनो साधुओं को ही उनका अंतिम संस्कार करना था. जब इनकी गाड़ी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक कर वापस भेज दिया. इसके बाद तीनों ने अंदरूनी जंगल वाले रास्ते से होकर आगे बढ़ना तय किया.

इस बीच पालघर जिले के कई गांवों में अफवाह फैल गई कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर अपराधी तत्व बैखौफ होकर चोरी डकैती को अंजाम दे रहे हैं. लोगों का अपहरण कर उनकी किडनी निकाल रहे हैं. इस अफवाह के चलते ग्रामीण झुंड बनाकर रात को सड़क पर पहरा दे रहे थे और हर आने जाने वाले पर शक करते हुए पथराव कर रहे थे. इस बीच इन साधुओं की गाड़ी महाराष्ट्र और केंद्र शासित दादरा नागर हवेली की सीमा के पास गडचिंचले गांव पहुंच गई. गांव वालों ने बिना कुछ सोचे समझे इनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया और इनकी गाड़ी पलट दी.

वहां पर मौजूद वनअधिकारी ने तुरंत फोन करके पुलिस को इत्तला दिया. पुलिस ने वहां पहुंच कर तीनों को ईको गाड़ी में से निकाल कर अपनी गाड़ी में बिठाया. तीनों ही तब तक काफी घायल हो चुके थे. इसके बाद गांव वालों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया. गांव वालों की भारी भीड़ के सामने पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम थी, इसलिए तीनों घायलों को छोड़कर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए. भीड़ ने पीट-पीट कर पुलिस की गाड़ी में मौजूद तीनों लोगों को मार डाला.

मृतकों में 70 साल के कल्पवृक्षगिरी महाराज, 35 साल के सुशीलगिरी महाराज और 30 साल के निलेश तेलगडें हैं. इस सिलसिले में पालघर जिले के कासा पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया. शुक्रवार को बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई. तीनों लोगों की हत्या और पुलिस टीम पर हमले के आरोप में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यूपीः राशन की लाइन में लगी महिला बेहोश होकर गिरी, मौके पर हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान खान से बाबा सिद्दीकी और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget