एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण पर मेहरबान MP सरकार, पहले छपाक को किया टैक्स फ्री, अब सम्मानित भी करेगी

मध्य प्रदेश सरकार ने आइफा अवॉर्ड के दौरान दीपिका को सम्मानित करने की घोषणा कर दी है. इस बार आइफा अवॉर्ड का आयोजन मार्च महीने में इंदौर में किया जाएगा.

भोपालः मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दीपिका पादुकोण पर मेहरबान नजर आ रही है. उनकी फिल्म छपाक को रिलीज होने के पहले ही टैक्स फ्री करने के बाद अब सूबे के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आइफा अवॉर्ड के दौरान दीपिका को सम्मानित करने की घोषणा भी कर दी है. गौरतलब है कि जेएनयू हिंसा पीड़ित छात्र छात्राओं से मिलने पहुंचने के बाद दीपिका की नई फिल्म छपाक को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है.

इंदौर में होगा आईफा अवार्ड्स का आयोजन मुंबई के बाहर देश में पहली बार आइफा अवॉर्ड्स का आयोजन मार्च महीने में इंदौर में किया जाएगा. इसे एमपी सरकार स्पॉन्सर करने वाली है. इसी कार्यक्रम के दौरान छपाक फिल्म के लिए विशेष तौर पर दीपिका पादुकोण का सम्मान एमपी सरकार करने वाली है. इसकी घोषणा जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा कर चुके हैं. वहीं सीएम कमलनाथ ने फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले ही इसे प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया था.

फ्री मूवी टिकिट की सियासत, कांग्रेस छपाक और भाजपा दिखा रही तानाजी भोपाल में बॉक्स ऑफिस के साथ सियासत का सुपर फ्राइडे भी देखने को मिला. कांग्रेस के कार्यकर्ता छपाक फिल्म के फ्री टिकट बांटते नजर आए तो वहीं बीजेपी ने लोगों को तानाजी के टिकिट मुफ्त में उपलब्ध कराए. इस सियासी घमासान के चलते भोपाल की कई टॉकीजों के बाहर विवाद की स्थिति भी बन गई. भोपाल की रंग महल और संगीत टॉकीज भाजपा - कांग्रेस की फ्री मूवी टिकट बांटने की होड़ में राजनीति का अड्डा बन गई. इस दौरान दोनों ही दलों के बीच टकराव भी देखने को मिला जहां एक और भाजपा के नेता तानाजी मूवी को देशभक्त पर आधारित फिल्म बताते हुए दर्शकों से देखने की अपील करते नजर आए, वहीं कांग्रेसियों ने छपाक को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर बताया और दर्शकों से देखने की अपील की. इस दौरान दोनों ही दलों ने जमकर नारेबाजी भी की. एहतियातन प्रशासन को मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

सीएम कमलनाथ ने किया दीपिका का बचाव छपाक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में जेएनयू हिंसा पीड़ित छात्र छात्राओं से मिलने पहुंची थी, जिसके बाद से उनकी फिल्म को लेकर राजनीति गरमा गई है. भाजपा और अन्य दलों के नेता उन पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने का आरोप लगाते नजर आए, तो वहीं मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दीपिका पादुकोण का बचाव करते हुए कहा कि भारत स्वतंत्र देश है यहां सब को सभी जगह जाने का अधिकार है. दीपिका ने महिला अपराध पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है इस बात से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, 'कौन देता है...'
ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, 'कौन देता है...'

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget