एक्सप्लोरर

आरजेडी के पोस्टर बॉय बने सजायाफ्ता शहाबुद्दीन, तेजस्वी ने कहा- पार्टी के लोगों ने लगाया, इसमें क्या परहेज

तेजस्वी यादव से जब इसको लेकर सवाल पूछ गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों ने लोगों ने लगाया है इसमें क्या परहेज है. उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन पार्टी के सांसद रहे हैं. तेजस्वी ने सवाल किया कि बीजेपी ने स्वामी चिन्मयानंद पर क्या एक्शन लिया है.

पटना: बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. आरजेडी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है और वह कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है. हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद जारी है. इसी क्रम में सजायाफ्ता नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन अब आरजेडी के पोस्टर बॉय बनाए गए हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान की समीक्षा की. इस दौरान पार्टी के बैनर पर सजायाफ्ता आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की तस्वीर थी. शहाबुद्दीन फिलहाल तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं.

इस पोस्टर की खास बात ये रही कि इसमें शहाबुद्दीन की तस्वीर को ठीक बीच में रखा गया. जब इस पोस्टर को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''पार्टी के सभी नेताओं का पोस्टर लगा है. शहाबुद्दीन जी पार्टी के सांसद रह चुके हैं. इसमें कौन सी बड़ी बात है.'' इतना कहकर तेजस्वी ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने स्वामी चिन्मयानंद पर क्या एक्शन लिया है. पॉर्न देखने वालों को डिप्टी सीएम बना दिया जाता है.

तेजस्वी ने कहा, ''कानून अपना काम रहा है. जो भी केस हैं वो कोर्ट में पेडिंग हैं. इसमें कानून को अपना काम करने देना चाहिए.'' क्या इस पोस्टर से आपको परहेज नहीं है, जब तेजस्वी से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''पार्टी के लोगों ने लगाया है. इसमें क्या परहेज है.''

बता दें कि बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन सीवान लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे. सीवान में शहाबुद्दीन का खासा प्रभाव माना जाता है. हालांकि इस बार उनकी पत्नी हिना शहाब वहां से लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाईं. सीवान लोकसभा के भीतर छह विधानसभा सीटे हैं. इसमें सीवान, जीरादेई, दरौली, रधुनाथपुर, दरौंदा और बरहरिया सीट शामिल हैं. इसमें रधुनाथपुर विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के खाते में गई थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget