एक्सप्लोरर

रुद्रप्रयाग: प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में मिल रही है पानी जैसी दाल, बच्चे दूध को तरस रहे

रुद्रप्रयाग में क्वारंटाइन सेंटरों में लोगों को घटिया खाना परोसा जा रहा है. सेंटरों में पानी की भी दिक्कतें हैं. प्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सुविधाएं देने की मांग उठाई है. उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों में दिए जा रहे घटिया खाने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है.

रुद्रप्रयाग: देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से घर पहुंचे प्रवासियों को रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से होटलों में क्वारंटाइन किया गया है. आरोप है कि क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों को घटिया खाना परोसा जा रहा है. क्वारंटाइन लोगों ने अपनी शिकायत सरकारी कर्मचारियों से भी की, मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी समस्या सामने रखी है. जिसके बाद से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं.

प्रशासन के खिलाफ प्रवासियों का आक्रोश बढ़ा

दरअसल, रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचे प्रवासियों को अलग-अलग होटलों में रखा गया है और प्रशासन की ओर से रेस्टारेंट स्वामियों को खाने की जिम्मेदारियां दी गई है. प्रशासन के हिसाब से एक व्यक्ति को सुबह नाश्ता और दिन व रात का भोजन दिया जाएगा. प्रशासन की ओर से रेस्टोरेंट स्वामियों को एक व्यक्ति का दो सौ रुपये दिन का हिसाब दिया जा रहा है. बावजदू इसके रेस्टोरेंट संचालक मोटी कमाई के चक्कर में क्वारंटाइन लोगों को घटिया खाना परोस रहे हैं. दाल में पानी ही पानी दिया जा रहा है, तो रोटियां आधी कच्ची दी जा रही हैं, जबकि सब्जी भी सही नहीं दी जा रही है. ऐसे में प्रवासियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है.

पानी जैसी मिल रही दाल

जिले के नरकोट के पास सम्राट होटल में 50 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. इन लोगों की शिकायत है कि यहां खाने की सुविधा एक दम बेकार है. होटल में दाल जो दी जा रही है, वो पानी है, जबकि पीने के पानी की भी भारी परेशानी है. मौके पर प्रशासन का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है. जो कर्मचारी कभी-कभार आ भी रहे हैं, उनसे शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. आपदा कंट्रोल रूम में फोन करने पर कोई सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा है.

दूध को तरस रहे बच्चे

क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि विभिन्न स्थानों से रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, घिमतोली के लोग जो घर पहुंचे है, उन्हें नरकोट के पास एक बड़े होटल में क्वारंटाइन किया गया है. मगर उन्हें यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. होटल में दाल भी पानी की तरह दी जा रही है.  प्रवासियों ने दाल की वीडियो भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने कहा कि 50 से अधिक लोग हैं, जिसमें बच्चे भी हैं, लेकिन उन्हें भी दूध नहीं मिल पा रहा है. कहा कि पानी भी एक जगह से सभी ले रहे हैं. यदि कोई कोरोना पॉजिटिव हो गया, तो इससे सभी खतरे में आ जाएंगे. उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रवासियों की सुध लेने की मांग की है. कहा कि यदि यहां सुविधाएं नहीं हैं, तो वह गांवों के स्कूल व पंचायत घर में क्वारंटाइन रह लेंगे और अपने घर से खाना मंगा लेंगे. उन्होंने प्रशासन से जल्द सुध लेने की मांग की है.

विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा

वहीं, मामले में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायत उनके पास आई हैं और जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिन होटलों में लोग ज्यादा हैं, वहां के खाने की व्यवस्था अन्य जगह दी जाए. साथ ही व्यवस्था में सुधार लाया जाए, जिससे लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

जिलाधिकारी वंदना चैहान का बयान

मामले में जिलाधिकारी वंदना चैहान ने कहा कि जो होटल स्वामी प्रवासियों को घटिया खाना परोस रहा है, उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में नहीं सताएगी गर्मी, मौसम विभाग की भविष्यवाणी- 4 से 6 जून के बीच होगी अच्छी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget