एक्सप्लोरर

मेरठ की शूटर खिलाड़ी ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार, सीएम योगी ने की सहायता

आर्थिक तंगी की वजह से 20 जून को होने वाले शूटिंग वर्ल्डकप में प्रिया नाम के एक शूटर के जाने का सपना अधूरा सा लग रहा था. परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि वे अपनी बेटी को जर्मनी में शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भेज सके.

मेरठ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की एक प्रतिभावान शूटर की गुहार सुनकर उसकी मदद की. दरअसल आर्थिक तंगी की वजह से 20 जून को होने वाले शूटिंग वर्ल्डकप में प्रिया नाम के एक शूटर के जाने का सपना अधूरा सा लग रहा था. परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि वे अपनी बेटी को जर्मनी में शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भेज सके. परिजनों से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब मिडिया में मामला आया तो सीएम योगी मदद को आगे आए और मेरठ प्रशासन को शूटर की मदद करने के आदेश दिए.

प्रिया सिंह मेरठ के एक छोटे से गांव भैसा की रहने वाली हैं. सिंह का 20 जून से जर्मनी में होने वाले शूटिंग वर्ल्डकप में चौथे नंबर पर चयन हुआ है. इसका सारा खर्च परिवार को सहन करना पड़ता क्योंकि तीन रैंक तक का खर्चा केवल सरकार वहन करती है. प्रिया अब तक एनसीसी कोटे से खेलती आ रही हैं लेकिन अब वो एक्स स्टूडेंट हैं जिसकी वजह से एनसीसी ने खर्चा वहन करने से मना कर दिया था. ऐसे में प्रिया को ये सपना अधूरा सा लग रहा था. प्रिया के परिवार के लोगों का कहना था कि बेटी के लिए इतना खर्चा करना सम्भव नहीं है. इसके लिए सरकार के हर मंत्री के दरबार में गुहार लगा चुके है. प्रिया के पिता घर की भैस भी बेचने के लिए तैयार थे.

लेकिन प्रिया की आवाज को जब मीडिया ने उठाया, तो बात सीएम योगी तक भी पहुंची. सीएम योगी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए मेरठ जिला प्रशासन को प्रिया की मदद करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि जर्मनी आने-जाने का सारा खर्चा सरकार उठाएगी. मेरठ के एडीएम प्रशासन रामचंद्र का कहना है कि शासन से निर्देश मिले हैं कि प्रिया को साढ़े चार लाख तक की मदद मुहैया कराई जाए, जिससे वो शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकें. एडीएम ने कहा की उन्होंने प्रशासन को प्रिया की अधिकतम मदद करने के लिए पत्र भी लिखा है. मदद राशि एक से दो दिन में प्रिया को दे दी जाएगी. मेरठ के जिला राइफल एसोसिएशन के प्रभारी वेदपाल सिंह का कहना है कि कुछ और प्राइवेट कंपनिया प्रिया को स्पॉन्सर करने की योजना बना रही हैं, जिसके बाद प्रिया को ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सकेगी.

मदद मिलने के बाद प्रिया खुश हैं कि वो अब जर्मनी में जाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगी और अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी. प्रिया अभी तक किराए पर राइफल लेकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती आई हैं. प्रिया चाहती हैं कि सरकार उसे अपनी खुद की राइफल खरीदने में मदद करे. प्रिया के पिता ब्रजपाल सिंह का कहना है कि प्रिया की तरह बहुत से गरीब बच्चे हैं जो आर्थिक तंगी के चलते खेलों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. सरकार को ऐसे बच्चों की मदद करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
आतंकियों का महिमामंडन करने वाली किताब के मामले में FIR, प्रकाशक के सभी ठिकानों पर छापा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget