एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसे पर बोलीं मायावती, 'मन पर बोझ' बताकर जिम्मेदारी से ना भागे सरकार

मायावती ने कहा ऐसे संगीन मामलों में बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा सस्ती मानसिकता दिखाकर केवल ’’मन पर बोझ’’ बता देने से जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है बल्कि इसके लिए कुछ ठोस सुधारात्मक कार्रवाई और उपाय भी करने की सख़्त जरूरत है.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चलते ट्रैफिक के दौरान निर्माणाधीन बड़े पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर जाने से कल 18 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है. इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस घटना की तुरन्त ही उच्च-स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सज़ा दिलाना भी सुनिश्चित करना चाहिए ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके. मायावती ने कहा ऐसे संगीन मामलों में बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा सस्ती मानसिकता दिखाकर केवल ’’मन पर बोझ’’ बता देने से जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है बल्कि इसके लिए कुछ ठोस सुधारात्मक कार्रवाई और उपाय भी करने की सख़्त जरूरत है. मायावती ने कहा कि अक्सर यही देखा गया है कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों आदि को अनुग्रह राशि आदि देकर अपने आपको जिम्मेदारी से मुक्त समझ लेती है जबकि इसके साथ-साथ सरकार का असली कर्तव्य है कि वह दोषियों की पहचान करके सजा सुनिश्चित करे ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. अपराध नियन्त्रण और कानून-व्यवस्था के मामले में भी गै़र-जिम्मेदार है बीजेपी सरकार ऐसा नहीं होने के कारण ही प्रदेश में एक-के-बाद-एक लगातार गम्भीर घटनाएं होती चली जा रही हैं. वास्तव में यही बुरा और गै़र-जिम्मेदारी का हाल अपराध नियन्त्रण और कानून-व्यवस्था के मामले में भी प्रदेश बीजेपी सरकार का बना हुआ है जिस कारण प्रदेश में जमीनी स्तर पर हर तरफ हिंसा, अराजकता और जंगलराज जैसे माहौल है. केवल बीजेपी के मंत्री और इनके नेताओं के बयानों में ही लोगों को हसीन सपने दिखाए जाते हैं. दलितों के घर भोजन राजनीतिक स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं मायावती ने कहा कि अपराध नियन्त्रण और कानून-व्यवस्था के साथ- साथ खासकर दलितों और पिछड़ों के खिलाफ जातिगत द्वेष, हिंसा और अन्याय-अत्याचार के मामले भी उत्तर प्रदेश में रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि ऐसे मामलो में अपराधियों को खुलेआम पुलिस और सरकारी संरक्षण मिलने के कारण स्थिति अत्यन्त ही गम्भीर बनती जा रही है. दलितों के घर भोजन पर मायावती ने कहा कि वोट की खातिर दलितों के घर खाना खाने आदि की नाटकबाजी इनका केवल राजनीतिक स्वार्थ के अलावा कुछ भी नहीं है. इनकी मानसिकता सदियों की तरह आज भी काफी ज़हरीली बनी हुई है जो अति-निन्दनीय है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget