एक्सप्लोरर

मथुरा: ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित होगा श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह परिसर

नो फ्लाइंग जोन घोषित के बाद इस इलाके के ऊपर से न तो कोई सरकारी या निजी विमान या हेलिकॉप्टर उड़ाया जा सकेगा और न ही कोई भी व्यक्ति ड्रोन जैसा कोई भी अनमेन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) उड़ा सकेगा.

मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए गठित की गई उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति के निर्णय के अनुसार शासन की अनुमति मिलते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह के इलाके को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया जाएगा.

इसके बाद इस इलाके के ऊपर से न तो कोई सरकारी या निजी विमान या हेलिकॉप्टर उड़ाया जा सकेगा और न ही कोई भी व्यक्ति ड्रोन जैसा कोई भी अनमेन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) उड़ा सकेगा. यह जानकारी सुरक्षा समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में भाग लेने आए राज्य अपर महानिदेशक (सुरक्षा) विजय कुमार ने सोमवार को दी.

उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में संपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित करने की संस्तुति शासन को भेजी जा चुकी है. शासन से हरी झंडी मिलते ही इस संबंध में जरूरी तैयारियां कर ली जाएंगी.’’

गौरतलब है कि गत वर्ष दो दिन तक किसी अनजान व्यक्ति द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर के ऊपर लंबे समय तक ड्रोन उड़ाए जाने से जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया था.

एडीजी ने बताया, ‘आज एक बार फिर समिति ने त्रैमासिक समीक्षा की है जिसमें पुराने प्रस्तावों की प्रगति और नए प्रस्तावों पर विचार किया गया है. कुछ स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खराब स्थिति में मिले हैं. उन्हें बदला जाएगा, साथ ही येलो जोन में भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के लिए 144 नए कैमरे लगवाए जाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
इलेक्ट्रिक हीटर बना जानलेवा, करंट लगने से 14 वर्षीय यज्ञा की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget