एक्सप्लोरर

मथुरा: RLD प्रत्याशी का दावा ईवीएम को चूहों से खतरा, अधिकारियों ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं'

मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुये मांग की थी कि जहां ईवीएम रखीं हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए.

मथुरा: मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा कि मंडी समिति इलाके के स्ट्रांगरूम में रखी गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं है. उन्होंने यह बात एक प्रत्याशी के द्वारा व्यक्त इस चिंता पर कही कि चूहे इन मशीनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुये मांग की थी कि जहां ईवीएम रखीं हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए. जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, ‘‘ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है.’’ उन्होंने यह बात तीन दिन लगातार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने के बाद कही. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में है और यहां किसी व्यक्ति की पहुंच नहीं है. सुरक्षा बलों को पहले से ही तद्नुरूप आदेश दे दिये गए हैं. रालोद-बसपा-सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग से इस बारे में निर्देश मांगे गए हैं और प्रतीक्षा की जा रही है.’’ उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को गणना करने वाले एजेंट (काउंटिंग एजेंट) के रूप में अनुमति नहीं दी जायेगी. मथुरा संसदीय सीट के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे और लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी. यहां से मौजूदा सांसद अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी हैं. यूपी: सपा-बसपा सरकारों में समाज नहीं जातियों के काम होते थे - अमित शाह लोकसभा चुनाव: गाजीपुर में बीजेपी के उम्मीदवार मनोज सिन्हा के विकास कार्यों की चर्चा, पर गठबंधन है बड़ी चुनौती

बैंक गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटने वाला नोएडा से हुआ गिरफ्तार

 

मैंने कभी नहीं कहा कि जो लोग वोट नहीं देंगे उनका काम नहीं करूंगी- मेनका गांधी

 

यूपी: बीजेपी ने 5 साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए नफरत फैलाई- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget