एक्सप्लोरर

उन्नाव: टीवी चोरी के शक में अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फोर्स तैनात

उन्नाव में अधेड़ उम्र के एक शख्स की दबंगों ने सिर कुचलकर हत्या कर दी है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.

उन्नाव: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बगहरी गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव में एलईडी टीवी चोरी के शक में एक अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों को गिरफ्त में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. मृतक का नाम लाल सिंह (48) था.

ये घटना मंगलवार शाम की है, जब बोलेरो सवार कुछ दबंगों ने लाल सिंह को उसी के घर में बंधक बना लिया. दबंगों ने पहले लाल सिंह का लाठी-डंडों से पीटा फिर उसके बाद सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी. लाल सिंह की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पूरे इलाके मे दहशत का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. चार थानों की फोर्स को गांव में तैनात किया गया है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि लाल सिंह का दो दिन पहले पड़ोसी से विवाद हुआ था. पड़ोसी बाबुल ने लाल सिंह पर टीवी चोरी का आरोप लगाया था. हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामले का समझौता कर दिया था, लेकिन मंगलवार को बाबुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाल सिंह की जान ले ली. एसपी की अगुवाई में डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया है. पुलिस ने बोलेरो मालिक समेत पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget