एक्सप्लोरर

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच एसपी की कविता वायरल, बताया बेटी से दूर रहने का दर्द

लखनऊ के एसपी की एक मार्मिक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.इस कविता में वह अपनी बेटी से दूर रहने का दर्द बयां कर रहे हैं.

लखनऊ: एक तरफ बेटी के दूसरे जन्मदिन का इंतजार है, परिवार का मोह है और दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज है. ऐसे में इन दोनों में सामंजस्य बिठाना बहुत मुश्किल है, इसलिए दोनों में ड्यूटी को चुनकर परिवार को खुद से दूर कर लेने वाले पुलिसकर्मी आपकी सेवा में लगे हैं. ऐसे ही एक पुलिसकर्मी ने अपने परिवार से दूरी बना ली और अपना फर्ज निभाने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं.

ये कहानी है लखनऊ में तैनात एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह की. ड्यूटी के दौरान अपनी बेटी से दूरी ने एसीपी का दर्द फेसबुक पर ला दिया और कोरोना पर उन्होंने अपनी एक कविता लिख डाली. कविता में लिखा है कि समाज के हर भूखे बच्चे में तुम्हारा अक्स देखकर हारा मन ऊर्जा से भर जाता है.

असल में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह की बेटी अक्षदा का दूसरा जन्मदिन 24 अप्रैल को है. अब उन्हें नहीं पता कि बेटी का दूसरा जन्मदिन वो बेटी के साथ मना पाएंगे या नहीं, इसलिए उन्होंने अपने थके मन को ऊर्जा से भरने के लिए एक तस्वीर फेसबुक पर डालकर एक कविता लिख डाली. देखते ही देखते उनकी मार्मिक पोस्ट वायरल हो गई.

स्वतंत्र लखनऊ में एसीपी के पद पर तैनात हैं. परिवार भी लखनऊ में ही रहता था लेकिन जैसे ही कोरोना का संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ, उन्होंने अपने परिवार को गांव भेज दिया ताकि उनकी ड्यूटी की वजह से उनके परिवार पर खतरा ना हो. अब उनकी बेटी जौनपुर में गांव में है और खुद स्वतंत्र सिंह लखनऊ में ड्यूटी कर रहे हैं. रोज वीडियो कॉल पर पत्नी और बेटी का हाल जानते हैं और फिर अपनी ड्यूटी निभाते हैं.

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा है-

बेटी 'अक्षदा' को खत लिखना- ‘वहीं कोरोना हार जाता है’

आज पंद्रहवें दिन भी तुम्हारा मुझसे दूर रहना- वहीं कोरोना हार जाता है.

रोज तुमको याद करते हुए वर्दी पहन कर ड्यूटी पर जाना- वहीं कोरोना हार जाता है.

तुम्हारा वीडियो कॉल पर तुतलाते हुए 'डैडा' बोलना और अपने पास बुलाना- वहीं कोरोना हार जाता है.

बाय बोलने पर तुम्हारा फोन ना रखने के लिए नो-नो बोलना- वहीं कोरोना हार जाता है.

रात में या कभी कभी दो रातों बाद घर आकर तुमको खोजना- वहीं कोरोना हार जाता है.

समाज के हर भूखे बच्चे में तुम्हारा अक्स देखकर थका शरीर और हारे मन का पुनः ऊर्जा से भर जाना- वहीं कोरोना हार जाता है.

इस उम्मीद में की लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करेंगे जिससे इसका 14 अप्रैल से आगे ना बढ़ना- वहीं कोरोना हार जाता है.

और अंत में इस विश्वास के साथ की तुम्हारा दूसरा जन्मदिन (25 अप्रैल) हम साथ में मनाएंगे- वहीं कोरोना हार जाता है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget