एक्सप्लोरर

यूपी: लॉकडाउन के चलते बैशाख पूर्णिमा पर सादगी से हुई भगवान बुद्ध की पूजा

लॉकडाउन के चलते बैशाख पूर्णिमा पर सादगी से भगवान बुद्ध की पूजा की गई.पूजा के दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया.

कुशीनगर: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर मे आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 2564वीं त्रिविध पावन बुद्ध जयन्ती का आयोजन होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते यह आयोजन नहीं हो सका. मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना तो नहीं हो सकी लेकिन बौद्ध भिक्षुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अवसर पर सादगी से मंदिर के बाहर बैठ कर पूजा की. भगवान बुद्ध ने तीन संदेश दिए थे-

॥ बुद्धम् शरणम् गच्छामि ॥

॥ धम्मम् शरणम् गच्छामि॥

॥ संघम् शरणम् गच्छामि ॥

आज पूरा विश्व इसी रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा है. बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए त्रिविध पावन बुध पूर्णिमा (बैशाख पूर्णिमा) का विशेष महत्व होता है. आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था और आज ही के दिन बोध गया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी. साथ ही आज के दिन ही कुशीनगर में उन्हें महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी.

चार बौद्ध तीर्थों में कुशीनगर अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि कुशीनगर के इसी पवित्र धरती पर भगवान बुद्ध ने अपनी अन्तिम सांस ली थी. उन्होंने अंतिम संदेश के साथ यहीं महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था. शांति की राह पर चलने वाले भगवान बुद्ध को समूचा विश्व गुरू मानता है. बैशाख पूर्णिमा बौद्धिष्ठों का एक पवित्र त्यौहार है और बौद्धिष्ठ इस त्यौहार को भव्यता के साथ मनाते हैं. साथ ही भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलते हैं.

बता दें कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के नाम से विश्व के मानचित्र पर स्थापित है. इतिहासकारों का मानना है की 483 ईसा पूर्व में भगवान बुद्ध यहां आए और महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे. इसीलिए बौद्ध धर्म में कुशीनगर का विशेष महत्व है. कुशीनगर में भगवान बुद्ध के 4 प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं. इसके अलावा 13 बौद्धिष्ठ मंदिर है. हर साल बौद्ध धर्म के लाखों देशी-विदेशी अनुयायी यहां पूजा- अर्चना करने आते हैं. भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली को मुख्य मंदिर भी कहा जाता है. यहां विशेष पूजा अर्चना करके भगवान बुद्ध को चीवर चढ़ाया जाता है.

बौद्ध भिक्षु डॉ. नन्दरत्न थेरो बताते हैं कि इसी बैशाख पूर्णिमा को भगवान बुद्ध ने जन्म लिया और इसी दिन कुशीनगर में निर्वाण की प्राप्ति हुई थी इसलिए इसका विशेष महत्व है. हर साल इसे बौद्ध भिक्षुओं की ओर से इसे भव्यता से मनाया जाता है लेकिन लॉकडाउन की वजह से विशेष पूजा का आयोजन नहीं हो सका है. हम लोगों ने भगवान बुद्ध की पूजा सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर के बाहर बैठकर की है.

ये भी पढ़ें-

Visakhapatnam Accident News: विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से आठ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने आंध्र के सीएम से बात की

Bollywood Kissa: कई बार रिजेक्ट हुई थी रामानंद सागर की रामायण, राम बने अरुण गोविल को देना पड़ा था ये खास टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget