एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की राह चले राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं से होंगे डिजिटली कनेक्ट

कार्यकर्ताओं को और करीब से जानने और जुड़ने के लिए कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट की शुरूआत की है. कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूपी के डेढ़ लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा.

कानपुर: कांग्रेस ने पिछले तीन महीने में उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं की फ़ौज खड़ी कर दी. यूथ कांग्रेस में तीन लाख और कांग्रेस सेवा दल में लगभग सवा लाख युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की. संगठन की इस कामयाबी से कांग्रेस पार्टी में ख़ुशी का माहौल है और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ख़ुशी जाहिर की है. कार्यकर्ताओं को और करीब से जानने और जुड़ने के लिए कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट की शुरूआत की है. कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूपी के डेढ़ लाख बूथों के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा. अब युवाओं में जोश भरने के लिए राहुल गांधी किसी भी कार्यकर्ता से सीधे संवाद कर सकते हैं. इसके साथ ही युवा भी अपने मन की बात और संगठन के काम काज से सम्बंधित बाते अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर सकते हैं. बता दें कि अब तक पीएम नरेंद्र मोदी ही इस फॉर्मूले को अपनाते आए हैं. पर समय के साथ कांग्रेस ने भी इसे अपना लिया है. शक्ति प्रोजेक्ट में एक मोबाइल नंबर लांच किया गया है जिसपर पार्टी के कार्यकर्ता अपनी वोटर आईडी कार्ड का नंबर मैसेज करेंगे. जिसके बाद वो इससे जुड़ जायेंगे. एक-एक कार्यकर्ता का पूरा ब्यौरा राहुल गांधी के मोबाइल ऐप पर होगा. प्रदेश के किसी भी बूथ की जानकारी राहुल गांधी चुटकियों में हासिल कर सकेंगे. इसके साथ ही वो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी से मोबाइल पर बात कर सकते हैं. वहीं कार्यकर्ता भी संगठन के कार्यो में दिए गए योगदान को राहुल गांधी से शेयर कर सकते हैं, बल्कि सीधे संवाद भी कर सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सर्वजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि शक्ति प्रोजेक्ट कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार को ख़त्म करने का काम करेगा. कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकता परिवार का सदस्य है. परिवार का सदस्य अपने घर के मुखिया से सीधे बात कर सकता है. वो अपनी समस्याओं को शेयर कर सकता और संगठन के लिए अच्छे आईडिया दे सकता है. वहीं राहुल गांधी भी इस प्रोजेक्ट के तहत यह देख सकते हैं कि हमारा कौन सा कार्यकर्ता और नेता जमीनी स्तर पर कितनी मेहनत कर रहा है. कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तिलक हाल में शक्ति प्रोजेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वजीत मक्कड़ ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जानकारी दी. बता दें कि उत्तर प्रदेश में यूथ कांग्रेस बड़ी ताकत बनकर उभरा है. यूथ कांग्रेस ने जितनी तेजी के साथ तीन लाख कार्यकर्ताओं की फ़ौज खड़ी की है उससे बीजेपी, सपा और बसपा भी परेशान हैं. यूथ कांग्रेस के बीते दिनों ही चुनाव संपन्न हुए है. राहुल गांधी ने जीतने वाले सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget