एक्सप्लोरर

यूपी: चौथे चरण में 13 सीटों पर शाम पांच बजे तक हुआ 53 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर शिकायतों और छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक औसतन 53 प्रतिशत मतदान हुआ.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर शिकायतों और छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक औसतन 53 प्रतिशत मतदान हुआ. कई जगह ईवीएम में गड़बड़ियों की शिकायतों के बीच शाम पांच बजे तक औसतन 53.23 फीसद वोट पड़े. सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक हुआ.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक शाम पांच बजे तक शाहजहांपुर (सु.) में 45.12 प्रतिशत, खीरी में 60.14 फीसद, हरदोई (सु.) में 54.80, मिश्रिख (सु.) में 51.50, उन्नाव में 53.40, फर्रूखाबाद में 53.83, इटावा (सु.) में 53.72, कन्नौज में 55.22, कानपुर में 48.37, अकबरपुर में 51.40, जालौन (सु.) में 53.55, झांसी में 56.54 और हमीरपुर में 56 प्रतिशत मतदान हुआ.

सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल की उम्मीदवारी वाले कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के तिर्वा और विधूना में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अनेक मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी किये जाने और कोई भी बटन दबाने पर भाजपा के पक्ष में वोट जाने की शिकायत की. साथ ही गुरुसहायगंज के थाना प्रभारी द्वारा मतदाताओं को धमकाये जाने का आरोप लगाया.

पार्टी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू को सौंपे गये ज्ञापन में पुलिस पर सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को फौरन हटाने की मांग की.

इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, उत्तर प्रदेश के मौजूदा कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चरण में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं.

चौथे चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में कन्नौज को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी.

इस चरण में चुनाव से गुजर रही सीटों में से ज्यादातर पर बसपा और सपा का खासा दबदबा माना जाता है. बहरहाल, वर्ष 2014 के चुनाव में बिल्कुल जुदा तस्वीर उभरी थी और 12 सीटों पर भगवा लहराया था.

चौथे चरण में एक करोड़ 30 लाख 83 हजार 421 पुरुष तथा एक करोड़ 10 लाख 22 हजार 629 महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 41 लाख 784 मतदाता को मताधिकार का इस्तेमान करने का अवसर देने के लिये 17011 केन्द्र तथा 27516 मतदेय स्थल बनाये गये थे. इनमें से 4014 मतदेय स्थल संवेदनशील की श्रेणी में रखे गये थे.

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिये 3459 माइक्रो आब्जर्वर, 2298 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 293 जोनल मजिस्ट्रेट, 308 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 13 सामान्य प्रेक्षक, सात पुलिस प्रेक्षक, 13 व्यय प्रेक्षक तथा 67 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget