एक्सप्लोरर

बिहार: NDA ने 39 तो महागठबंधन ने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की, एक क्लिक में पढ़ें सभी के नाम और क्षेत्र

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. एनडीए ने 39 और महागठबंधन ने 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. एनडीए में तीन दल हैं जबकि महागठबंधन में कुल छह दल शामिल हैं.

पटना: बिहार में छह दलों के ‘महागठबंधन’ ने आज लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों और सभी सीटों की घोषणा की. इससे पहले आरजेडी और कांग्रेस के बीच दरभंगा, मधुबनी और सुपौल की सीट को लेकर लंबी खींचतान चली. महागठबंधन में एकजुटता का दावा करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज सीटों और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी दरभंगा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी जबकि आरजेडी प्रमुख के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय सारण से चुनाव मैदान में उतरेंगे. चंद्रिका राय को टिकट दिये जाने से तेजप्रताप नाराज हैं.

मधुबनी की सीट वीआईपी के खाते में जाने के बावजूद कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ सकती है और कीर्ति आजाद उम्मीदवार हो सकते हैं. दरअसल, कांग्रेस के खाते की वाल्मीकिनगर और वीआईपी की मधुबनी सीट में अदला-बदली हो सकती है. कांग्रेस पटना साहिब लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी, जहां से वर्तमान में शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं. पार्टी बीजेपी के बागी सिन्हा को टिकट दे सकती है.

बिहार महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम और वीआईपी शामिल है. महागठबंधन का मुकाबला एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) से है. एनडीए ने खगड़िया की सीट छोड़कर सीटों और उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. आरजेडी 20, कांग्रेस 9, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) 5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. भाकपा (माले) को आरजेडी कोटे से एक सीट दी गई है.

जानें कौन सी पार्टी किस सीट पर लड़ रही है चुनाव?

आरजेडी (कुल 19 सीट) 1. भागलपुर- बुलो मंडल 2. बांका- जय प्रकाश यादव 3. मधेपुरा- शरद यादव 4. दरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकी 5. वैशाली- रघुवंश प्रसाद 6. गोपालगंज- सुरेंद्र राम उर्फ महंत 7. सीवान- हीना सहाब 8. महाराजगंज- रनधीर सिंह 9. सारण- चंद्रिका राय 10. हाजीपुर- शिवचंद्र राम 11. बेगूसराय- तनवरी हसन 12. पाटलिपुत्र- मीसा भारती 13. बक्सर- जगदानंद सिंह 14. जहानाबाद- सुरेंद्र यादव 15. नवादा- वीभा देवी 16. झंझारपुर- गुलाब यादव 17. अररिया- सरफराज आलाम 18 सीतामढ़ी- अर्जुन राय 19. शिवहर- घोषणा नहीं

कांग्रेस (कुल 9 सीट) 1. किशनगंज- मोहम्मद जावेद 2. कटिहार- तारिक अनवर 3. पूर्णिया- उदय सिंह 4. समस्तीपुर- अशोक राम 5. मुंगेर- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 6. पटना साहिब- शत्रुघ्न सिन्हा (संभवत:) 7. सासाराम- मीरा कुमार 8. वाल्मिकी नगर- घोषणा नहीं 9. सुपौल- रंजीत रंजन

आरएलएसपी (कुल 5 सीट) 1. जमुई- भूदेव चौधरी 2. पश्चिम पंचारण 3. पूर्वी चंपारण 4. उजियारपुर 5. काराकाट

हम (कुल 3 सीट) 1. नालंदा- अशोक कुमार आजाद 2. औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद 3. गया- जीतन राम मांझी

वीआईपी (3 सीट) 1.मधुबनी (घोषणा नहीं) 2.मुजफ्फरपुर- डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद 3.खगड़िया- मुकेश सहनी

सीपीआई (एमएल) आरा- घोषणा नहीं

बिहार एनडीए में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी शामिल है. सीट बंटवारे के तहत, बीजेपी और जेडीयू दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है और बाकी की छह सीटें एलजेपी के रामविलास पासवान को दी गई है.

बीजेपी के उम्मीदवार पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद (बीजेपी) पाटलिपुत्र- राम कृपाल यादव (बीजेपी) आरा-राजकुमार सिंह (बीजेपी) बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे (बीजेपी) सासाराम-छेदी पासवान (बीजेपी) पश्चिमी चंपारण- संजय जायसवाल (बीजेपी), पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह (बीजेपी) शिवहर-रमा देवी (बीजेपी) मधुबनी-अशोक कुमार यादव (बीजेपी) अररिया- प्रदीप सिंह (बीजेपी) दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर (बीजेपी) मुजफ्फरपुर-अजय निषाद (बीजेपी) महरागंज-जनार्दन (बीजेपी) सारण-राजीव प्रताप रुड़ी (बीजेपी) उजियारपुर-नित्यानंद राय (बीजेपी) बेगूसराय-गिरिराज सिंह (बीजेपी) औरंगबाद-सुशील कुमार सिंह (बीजेपी)

जेडीयू के उम्मीदवार सुपौल- दिनेश्वर (जेडीयू) सीतामढ़ी- डॉ. वरुण कुमार (जेडीयू) मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू) किशनगंज- महमूद अशरफ (जेडीयू) कटिहार-दुलार चंद गोस्वामी (जेडीयू) पूर्णिया-संतोष कुमार कुशवाहा (जेडीयू) सीवान-कविता सिंह (जेडीयू) भागलपुर-अजय कुमार मंडल (जेडीयू) बांका-गिरिधारी यादव (जेडीयू) मुंगेर- राजीव रंजन सिंह (जेडीयू) नालंदा-कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू) काराकाट- महाबली सिंह (जेडीयू) जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जेडीयू) गया- विजय कुमार मांझी (जेडीयू) वाल्मीकिनगर-वैद्यनाथ प्रसाद महतो (जेडीयू) गोपालगंज-डॉ. आलोक कुमार सुमन (जेडीयू) झंझारपुर- रामप्रीत मंडल (जेडीयू)

एलजेपी के उम्मीदवार नवादा- चंदन कुमार (एलजेपी) जमुई- चिराग कुमार पासवान (एलजेपी) खगड़िया-चौधरी महबूब अली कैसर (एलजेपी) हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस(एलजेपी) वैशाली- वीणा देवी(एलजेपी) समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान(एलजेपी)

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर मतदान 7 चरणों में होगा. बिहार में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा.

पहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई दूसरा चरण, 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया चौथा चरण, 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर पांचवां चरण, 6 मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget