एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: जब आतंकियों के शिविर जलते दिखते हैं तो हनुमान जी की याद आती है- योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के बागपत में कहा, 'जब पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर जलते हुए नजर आते हैं तो त्रेतायुग के हनुमान जी की याद आती है.'

बागपत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर जब जलते हुए दिखते हैं तो त्रेता युग के हनुमान जी की याद आती है. उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जब तक गन्ना रहेगा तक तक चीनी मिलों से धुआं नहीं रुकेगा. एक-एक किसान का गन्ना भुगतान होगा.

योगी ने यहां एक जनसभा में कहा, 'जब पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर जलते हुए नजर आते हैं तो त्रेतायुग के हनुमान जी की याद आती है. उन्होंने (हनुमान जी) लंका में जिस तरह से आग लगाई, वैसे ही हमारे जवानों ने आतंकियों का सफाया किया.'

उन्होंने कहा कि आज हर किसी की जुबान पर नरेन्द्र मोदी का नाम है. उन्होंने कहा,"आप एक-एक सांसद चुनकर जब भेजेंगे तब मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे. जब मोदी जी पीएम बनेंगे तो फिर भारत को चुनौती देने वाला कोई नहीं होगा."

योगी ने कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की भूमि है, लेकिन 30 वर्षों से यहां चीनी मिल की मांग हो रही थी. लेकिन सत्यपाल सिंह को जब जनता ने जिताया तो एक झटके में मिल बन गई.

सर्वे: बुंदेलखंड में मैच होगा टाई, 2-2 सीटों पर जीत सकते हैं बीजेपी और महागठबंधन

सर्वे: पूर्वांचल की 26 सीटों में से 11 पर बीजेपी और 15 पर जीत सकता है महागठबंधन

देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार होने संबंधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर सवाल उठाते हुए योगी ने कहा,"अगर मुसलमानों का पहला अधिकार है तो अनुसूचित जाति, जनजाति, जाट, गुर्जर और अन्य लोग कहां जाएंगे."

योगी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक योजना तैयार करनी होगी कि अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमान अल्पसंख्यकों को भी विकास के फायदे समान रूप से मिल पाएं. उनका यह बयान इस लिहाज से अहम है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर जाट और गुर्जर मतदाताओं की संख्या लगभग 25 फीसदी है.

योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे "शहरी नक्सलियों" ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को ही हाईजैक कर लिया हो.

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, 'पांच वर्षों के अंदर देश के शासन को देखा ... दो वर्षों से आपने प्रदेश के शासन को भी देखा होगा. बहन-बेटियों की सुरक्षा सपा-बसपा के लिए मुमकिन नहीं थी लेकिन अब मोदी जी हैं तो यह भी मुमकिन हुआ और आज प्रदेश में सब ठीक चल रहा है.'

उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा को बंद कराने की बात होती थी लेकिन अब हर कांवड़ यात्रा के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जा रहे हैं.

सर्वे: अवध की 23 सीटों में से 11 पर बीजेपी और 10 पर जीत सकता है महागठबंधन

सर्वे: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 सीटों में से 12 पर बीजेपी और 15 पर जीत सकता है महागठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget