एक्सप्लोरर

कन्हैया कुमार का गिरिराज सिंह पर हमला, कहा- वह गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग

लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. इस चुनाव में सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. महागठबंधन ने तनवीर हसन को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं.

पटनाः लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चुका है. बेगूसराय से सीपीआई के टिकट चुनावी मैदान में उतरे कन्हैया कुमार ने बीजेपी के उम्मीदवार और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर पलटवार किया है. कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह को रंग बदलने वाला नेता बताते हुए 'गिरगिट' करार दिया.

इससे पहले कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह को जहरीला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि जो खुद 'जहर' उगलता हो वह दूसरे को नाग-सांप कहते हैं. बता दें कि गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन पर करारा हमला बोला था.

मीडिया के एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा था, ''दिल्ली और पटना से पत्रकार आकर मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है. मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है. यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है.'' उन्होंने कहा कि मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात पता चल जाएगी.

वहीं कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर भी बड़ा हमला बोला था और उन्हें फेलियर मिनिस्टर करार दिया था. कन्हैया ने कहा था, ''ये चुनाव एक फेलियर मिनिस्टर और एस्पिरेशनल यूथ के बीच है.''

बता दें कि गिरिराज सिंह नवादा से सांसद हैं. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) में सीट बंटवारों के बाद नवादा की सीट एलजेपी के खाते में चली गई है. ऐसे में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतारा है.

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

गिरिराज सिंह पर कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- खुद उगलते हैं जहर और दूसरे को बोलते हैं नाग-सांप

बिहार: बगावत पर उतरे तेजप्रताप, बनाया लालू-राबड़ी मोर्चा, जानिए क्या हैं नाराजगी की वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget