एक्सप्लोरर

आपत्तिजनक बयान को लेकर गिरिराज सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

गिरिराज सिंह ने आज भी एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि जो भारत को माता नहीं मानता उसके लिए इस देश में कोई जगह नहीं है. कल उन्होंने मुस्लिमों के लिए वंदे मातरम नहीं बोलने पर कब्र के लिए तीन फीट जगह नहीं मिलने का आपत्तिजनक बयान दिया था.

Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. बुधवार को बेगूसराय में अमित शाह की मौजूदगी में गिरिराज सिंह ने मुस्लिमों के लिए वंदे मातरम नहीं बोलने पर कब्र के लिए तीन फीट जगह नहीं मिलने का आपत्तिजनक बयान दिया था. जिलाधिकारी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कराया है और इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी है. बेगूसराय के डीएम राहुल कुमार ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी.

बता दें कि गिरिराज सिंह ने आज भी एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जो भारत को माता नहीं मानता उसके लिए इस देश में कोई जगह नहीं है. कल गिरिराज सिंह ने कहा था, ''आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उस भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए. तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा.''

गिरिराज सिंह के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''नीतीश कुमार की तथाकथित गांधीगिरी की ऐसी-तैसी करता विषराज सिंह. नीतीश कुमार इसका हाथ पकड़े झोली फैला वोट मांग रहे है. कहां गई नीतीश कुमार की अंतरात्मा. ख़बरदार चाचा, आगे से बापू गांधी का नाम लिया तो..शर्म तो नहीं आ रही होगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में शामिल 2873 लोगों की जांच, 989 का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड
NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज, अमित शाह से मिले तटकरे और सुले
बदलने वाले हैं महाराष्ट्र के समीकरण? NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget