एक्सप्लोरर

बिहार: चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम छह बजे तक करीब 53 फीसदी मतदान

बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया लोकसभा सीटों पर शाम छह बजे तक वोटिंग परसेंटेंज का औसत करीब 53 फीसदा रहा.

Lok Sabha Election 2019: बिहार में आज लोकसभा की चार सीटों- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई और विधानसभा की एक सीट नवादा के लिए मतदान समाप्त हो गया. शाम 6 बजे तक इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में 53 प्रतिशत मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत राज्य की चार सीटों पर वोट डाले गए. बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत औसतन करीब 53 प्रतिशत रहा.

औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में शाम छह बजे तक क्रमश: 49.85 प्रतिशत, 56.00 प्रतिशत, 52.50 प्रतिशत और 54.00 प्रतिशत मतदान हुआ. जमुई और नवादा लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के बहिष्कार की कुछ घटनाओं के अलावा पुलिस ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या नौ से एक केन बम सहित तीन बम बरामद किए.

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कुटुंबा, रफीगंज, गुरूआ, इमामगंज और टेकारी, गया के शेरघाटी, बाराचट्टी और बोधगया, नवादा के रजौली और गोविंदपुर तथा जमुई लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया था.

वहीं औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र, गया लोकसभा क्षेत्र में गया टाऊन, बेलागंज, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों, नवादा लोकसभा क्षेत्र के बरबीघा, नवादा, बेलागंज, वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों, जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहा.

आरजेडी के विधायक रहे राजवल्लभ यादव को रेप के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद नवादा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी. बिहार में इन सभी सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए नक्सल प्रभावित सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget